Wednesday, Oct 04, 2023
-->
punjab police at congress leader alka lamba house kmbsnt

कवि कुमार के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस

  • Updated on 4/20/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कवि कुमार विश्वास के बाद अब पंजाब पुलिस कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पहुंची है। अलका लांबा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है कि पंजाब पुलिस घर की दीवार पर नोटिस चिपका कर गई है और जाते जाते AAP की भगवंत मान सरकार की ओर से धमकी भी देकर गई है कि अगर 26 अप्रेल को थाने में पेश नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा। कांग्रेस की यह गांधी वादी सिपाही बड़े संघियों से नहीं डरी, छोटे संघी की तो बात ही छोड़ दो।

बता दें कि आज बुधवार सुबह पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची। इस बात की जानकारी खुद कवि कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी थी। वहीं इस संबंध में अब रूपनगर पंजाब के एसपी हरवीर सिंह अटवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस बारे में जानकारी दी कि आखिर क्यों पंजाब पुलिस कवि कुमार के घर पर पहुंची। 

बाहरी जिला का बदमाशों पर फिर हुआ ऑपरेशन, 31 पकड़े

खालिस्तान से संबंधित वीडियो को लेकर जारी किया नोटिस
हरवीर सिंह अटवाल ने कहा कि  हमारे पास शिकायत आई थी कि AAP के कार्यकर्ताओं को रोका गया और खालिस्तानी संबंधी नारे लगाए गए। यह मामला कुमार विश्वास की वीडियो (केजरीवाल का खालिस्तान के साथ संबंध में) वायरल होने के बाद शुरू हुआ।  कुमार विश्वास को नोटिस जारी किया गया है कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो दिखाएं। उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

नशे के लिये किसी पर भी जानलेवा हमला कर लूट लेते थे,पांच पकड़े

कवि कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना 
कवि कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.