Thursday, Jun 01, 2023
-->
punjab-police-at-kumar-vishwas-house-kmbsnt

कुमार विश्वास के घर सुबह-सुबह पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर भगवंत मान को किया आगाह

  • Updated on 4/20/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज बुधवार सुबह पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची है। कवि कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि पंजाब की  पुलिस कुमार के घर किस वजह से आई है इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है, लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर उन्होंने ट्वीट किया है।

कवि कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये आदमी देश को धोखा देगा। वहीं भगवंत मान को कवि कुमार ने आगाह किया है।

कवि कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.