नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनिया में महंगे एक्सेसरीज पहनने का शौक किसी जमाने में राजा महाराजाओं तक सीमित था। मगर अब नेता और कलाकारों ने वह जगह ले ली है। वे जो घडिय़ां, अंगूठी, नेकलेस पहनते हैं, उनकी कीमत सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
एलइन्कोम्पेरेबल डायमंड नेकलेस
यह दुनिया का सबसे कीमती नेकलेस है, जिसकी कीमत 550 लाख डॉलर अर्थात 451.90 करोड़ रुपए है। इसमें 407.88 कैरेट के कुल 90 सफेद डायमंड लगे हैं। करीब तीस साल पहले यह कांगो में एक लड़की को मिला था।
किम कर्दशियां की सगाई की अंगूठी
इस अंगूठी की कीमत 80 लॉख डॉलर यानी 65.68 करोड़ रुपए है। इसमें 20 कैरेट का रत्न लगा है। इसे मशहूर डिजाइनर लोरेन श्वाट्र्ज ने डिजाइन किया है।
पुतिन की टर्बोग्राफघड़ी
इस घड़ी की कीमत 60 लाख डॉलर यानी 49.26 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसे जर्मनी की लग्जरी और महंगी घडिय़ां बनाने वाली ट्रेडमार्क कंपनी ए. लेंजे एंड सोह्ने ने तैयार किया है। यह कंपनी 1845 से घडिय़ां बना रही है।
जे जी को पत्नी से मिला उपहार
अमरीकी रैपर शॉन कोरी कार्टर जो जे जी नाम से मशहूर हैं को 43वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी बियॉन्से नॉलेस ने 50 लाख डॉलर (41.05 करोड़ रुपए) की यह घड़ी उपहार में दी। 17 इंजीनियरों की टीम ने इस घड़ी को 14 महीने में तैयार किया। इसमें कुल 100 कैरेज के 1282 हीरे लगे हैं।
मेलनिया ट्रम्प की अंगूठी
अमरीका के राष्ट्रपति रहते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पत्नी मेलनिया ट्रम्प को शादी की दसवीं वर्षगांठ पर 30 लाख डॉलर (24.64 करोड़ रुपए) की यह अंगूठी तोहफे में दी थी। इस अंगूठी की कीमत मेलनिया को मिली शादी की अंगूठी से दोगुनी थी।
बजट 2023 - दिल्ली पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए मिला 11 हजार करोड़ से...
अडाणी के मुद्दे को संसद में संयुक्त रूप से उठाने पर विपक्षी दल सहमत
क्रिप्टो मुद्राओं के नियमन पर जी20 में नीतिगत सहमति बनाने की कोशिशः...
SAT ने सत्यम घोटाले में राजू बंधुओं पर रोक के SEBI आदेश को निरस्त...
अडाणी कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते में संशोधन चाहता है बांग्लादेश
सुप्रीम कोर्ट ने चेताया - हमारे आदेश के बावजूद नफरती भाषणों पर कोई...
अडानी प्नकरण पर चुप भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी, नगालैंड में...
कानून मंत्री रीजीजू ने कोर्ट में नियुक्त न्यायाधीशों की श्रेणियों का...
मोदी सरकार ने बजट 2023 में IIM का घटाया अनुदान
अडाणी प्रकरण को लेकर CM गहलोत का तंज- कर्मचारियों को शेयर बाजार के...