Thursday, Sep 28, 2023
-->
rahul gandhi arrives in madurai to attend pongal program sohsnt

Pongal 2021: पोंगल कार्यक्रम में शामिल होने मदुरै पहुंचे राहुल गांधी

  • Updated on 1/14/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandi) पोंगल कार्यक्रम में शामिल होने तमिलनाडु के मदुरै पहुंच गए हैं। वायनाड सांसद ने इससे पहले  मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।  

उप- मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बोले, UP में बनेंगे नए 28 निजी और 51 राजकीय महाविद्यालय

 

किसान-मजदूरों के लिए राहुल ने दी शुभकामनाएं
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'फसल कटाई का ये मौसम उत्साह और उत्सव का समय होता है। मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की हार्दिक शुभकामनाएं! किसान-मजदूर भाइयों के लिए विशेष प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं जो शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।'

PM मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू समेत अन्य सभी त्योहारों की दी बधाई
 


प्रियंका गांधी ने ट्वीट दी शुभकामनाएं
इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले। बता दें कि तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में नेताओं के लिए पौंगल त्योहार राजनीति का नया केंद्र बनकर सामने आया है। 

शरद पवार की शरण में अभिनेता सोनू सूद, बीएमसी ने अपनाया कड़ा रुख

पीएम मोदी ने दी मकर संक्रांति की बधाई
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।' पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार तमिल संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ झलक प्रस्तुत करता है।'

ये भी पढ़ें:-

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.