नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि देश में चार करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी में धकेला गया है और सिर्फ ‘‘हमारे दो’’ के लिए विकास किया गया है। गांधी ने ट्विटर पर कहा, 'सिर्फ ‘हमारे दो’ के लिए विकास हो रहा है जबकि हमारे 4,00,00,000 (चार करोड़) भाइयों और बहनों को गरीबी में धकेला गया है।’’
वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने सरकारी कंपनियों के अधिग्रहण के लिए बनाई खास रणनीति
‘Vikas overflow’ only for ‘Humare Do’! While our 4,00,00,000 brothers & sisters are pushed into poverty. Each of these 4,00,00,000 is a real person, not just a number. Each of these 4,00,00,000 deserved better. Each of these 4,00,00,000 is India!#BJPfailsIndia pic.twitter.com/QQCbYliXZ3 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 23, 2022
‘Vikas overflow’ only for ‘Humare Do’! While our 4,00,00,000 brothers & sisters are pushed into poverty. Each of these 4,00,00,000 is a real person, not just a number. Each of these 4,00,00,000 deserved better. Each of these 4,00,00,000 is India!#BJPfailsIndia pic.twitter.com/QQCbYliXZ3
पंजाब चुनाव : अमरिंदर ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, अजितपाल को दिया टिकट
उन्होंने हैशटैग ‘बीजेपी फेल इंडिया’ का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'इन 4,00,00,000 (चार करोड़) में से हरेक वास्तविक व्यक्ति है, न कि सिर्फ एक संख्या है। इन 4,00,00,000 में हर कोई बेहतर का हकदार है। इन 4,00,00,000 में से हर कोई भारत है।’’
IAS कैडर नियमावली में संशोधन : ममता, अब्दुल्ला के बाद केरल की लेफ्ट सरकार ने उठाए सवाल
‘ऑक्सफैम’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने एक ग्राफिक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो शीर्ष उद्योगपतियों की संपत्ति 2021 के दौरान अरबों डॉलर बढ़ी है जबकि 2020 से महामारी के दौरान भारत में चार करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं।
गहलोत ने लगाया BJP, RSS पर राष्ट्र को गुमराह करने का आरोप राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भाजपा और आरएसएस पर राष्ट्र को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए युवाओं को इतिहास का अध्ययन और मंथन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा का स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं था और उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया और वे दोषी हैं, इसलिये देश को गुमराह कर रहे हैं।
अमर जवान ज्योति को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
गहलोत ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को आनलाइन संबोंधित करते हुए कहा, ‘‘ युवाओं को गुमराह करने का उनके पास क्या अधिकार हैं? वे केवल इतिहास को विकृत करना जानते है।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी को कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब उनके लोग गोडसे की पूजा और प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। गहलोत ने इस कथन पर भी सवाल उठाया कि 70 वर्षो में कुछ भी नहीं हुआ, उन्होंने पूछा कि ‘‘क्या जितना विकास हुआ है .. वह सिर्फ सात साल में हुआ है। ’’
कंगना को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, अभिनेत्री की याचिका पर विचार से इंकार
उन्होंने कहा कि मतभेदों के बावजूद महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस देश की स्वतंत्रता के लिए आगे रहे। उन्होंने कहा कि लड़ाई विचारधारा की होनी चाहिए, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 75 साल बाद भी जाति और धर्म के आधार पर राजनीति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को देश की परंपराओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में शांति, सछ्वाव और भाईचारे का माहौल होना चाहिए।
यूपी चुनाव : BJP की सहयोगी अपना दल (एस) ने हैदर अली को बनाया रामपुर के स्वार से प्रत्याशी
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...