Sunday, Jun 04, 2023
-->
rahul gandhi attacking industrialists, ashok gehlot hugging

राहुल गांधी उद्योगपतियों पर हमलावर, गले लगा रहे अशोक गहलोत

  • Updated on 10/8/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जहां, देश के दो प्रमुख उद्योगपतियों पर लगातार हमलावर हैं, वहीं कांग्रेस शासित राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हीं उद्योगपतियों को गले लगाते और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। राहुल ने उद्योगपतियों की कर्जमाफी और किसानों की आत्महत्या से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि एक देश में दो भारत स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने 50,000 रुपए के कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली। एक भारत- पूंजीपति मित्रों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और करोड़ों की कर्जमाफी, दूसरा भारत- अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और कष्टों से भरी जिंदगी। एक देश में ये ‘दो भारत’, हम स्वीकार नहीं करेंगे।’

राहुल की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से सवाल किया गया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत निवेश मेला लगाए हुए हैं और गौतम अडानी को अपने बगल में बैठा कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। जबकि, राहुल गांधी उद्योगपतियों की आलोचना कर रहे हैं, जयराम ने कहा कि राहुल गांधी या कांग्रेस उद्योगपतियों के खिलाफ नहीं है।

पूंजीवादी सोच और व्यवस्था के खिलाफ है। सब कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में देने के खिलाफ है। अडानी अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट राजस्थान में लेकर आ रहे हैं, तो उनका स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन सब कुछ केवल अडानी के हाथों में सौंप देना, न देश के हित में है, न आम जनमानस के हित में है।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.