नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में कोरोना महामारी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है। वहीं कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर कोरोना संक्रमण को सही नीति के तहत नियंत्रित न करने को लेकर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना संक्रमण और टीकाकरण की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर देशवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया है।
कोरोना: HC की सरकार को फटकार, कहा- गांव में दिख रहे चुनाव के विनाशकारी परिणाम
राहुल ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों व उन परिवारों के साथ मजाक है जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सिर डालना सकारात्मकता नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।'
कोरोना के खिलाफ जंग में योगी सरकार का कायल हुआ WHO, डोर-टू-डोर टेस्टिंग की हुई तारीफ
प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी टीकाकरण की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना इस महामारी से लड़ना असंभव है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत सबसे बड़ा टीका उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन टीके की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 फीसदी की गिरावट आई।'
उन्होंने सवाल किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका बनाने वाली कंपनियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने टीके का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया? अमेरिका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी टीका कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?' उन्होंने कहा कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना कोरोना महामारी से लड़ना असंभव है।
Coronavirus :आसमान छू रहे मौत के आंकड़े, 24 घंटे में गई 4000 से अधिक लोगों ने गंवाई जान
भारत में कोरोना का प्रकोप देश भर में कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 48 हजार 421 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,33,40,938 हो गई है। वहीं 4 हजार 205 लोगों ने संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवाई है। नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है। भारत में मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है।
इसके अलावा एक दिन में 3,55,338 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की फिर बढ़ी कीमत, अब इतने रुपये में होगी बिक्री
Priyanka Chopra के पेमेंट वाले मुद्दे पर Kangana ने किया रिएक्ट, किया...
साक्षी की हत्या से पहले साहिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- दुनिया चैन से...
अमेरिका में बोले रहुल गांधी- BJP लोगों को ‘धमका' रही, एजेंसियों का...
साक्षी हत्याकांडः साहिल ने 15 दिन पहले हरिद्वार से खरीदा था चाकू
Nakul Mehta से लेकर Aly Goni तक पहलवानों संग हुई बदसलूकी पर भड़के...
2024 में फिर बन सकती है मोदी सरकार: डा. विजय दर्डा
शिवाजी के राज्याभिषेक की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी का...
हरकी पैडी पहुंचे पहलवान, गंगा में मेडल विसर्जित करने से टिकैट ने रोका
पहलवानों का मुद्दा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में भी गूंजा, भारतीय...