Friday, Mar 24, 2023
-->
rahul gandhi congress say rss anti modi parties should come together discussions on rkdsnt

RSS और मोदी विरोधी पार्टियों को साथ आना चाहिए, इस पर चर्चा जारी: राहुल गांधी

  • Updated on 4/8/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि जो भी दल आरएसएस एवं मोदी के खिलाफ हैं, उन्हें साथ आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने के संदर्भ में चर्चा हो रही है कि इसका क्या स्वरूप होना चाहिए। 

ममता बनर्जी का सुझाव- मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण के लिए बनाई जानी चाहिए नीति

राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने विपक्षी एकजुटता से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी आरएसएस और नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ हैं उन सबको एकसाथ आना चाहिए। किस प्रकार साथ आना चाहिए, क्या स्वरूप होना चाहिए, इस पर चर्चा हो रही है।’’  

कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- मुल्क के लोग ‘महंगे मोदीवाद’ से त्रस्त


राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि विपक्षी एकजुटता को अंजाम तक पहुंचाने की जरूरत है। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जिस देश में शांति और सछ्वाव नहीं होगा कि वहां नफरत बढ़ेगी, महंगाई बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था नहीं चलेगी, रोजगार नहीं मिलेगा। अगर देश् को मजबूत बनाना है तो सबसे जरूरी चीज शांति है। भाजपा के लोग सोचते हैं कि लोगों को डराकर, नफरत फैलाकर और लोगों को मारकर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।’’ 

भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी मोर्चा काफी नहीं होगा: सिसोदिया 

उन्होंने दावा किया, ‘‘देश के जो आॢथक हालात हैं और रोजगार की हालत है, वो जो आगे आने वाला है, वो आपने अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा होगा। देश में रोजगार का ढांचा टूट गया है। छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र हमारी रीढ़ की हड्डी हैं, इसे तोड़ दिया गया है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री बाहर के देशों को देखते हैं और कहते हैं कि हमें ऐसे बनना है। हमें सबसे पहले अपने देश की स्थिति देखनी है और फिर यह देखना होगा कि हमें क्या करना है।’’ 

जयराम रामेश ने संसद से पीयूष गोयल की गैरमौजूदगी को लेकर खड़े किए सवाल

उन्होंने यूक्रेन संकट का हवाला देते हुए दावा किया कि वहां रूस ने जो किया है, चीन भी भारत को लेकर वही मॉडल अपना रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सरकार वास्तविकता को स्वीकार नहीं कर रही है। मैं कह रहा हूं कि वास्तविकता स्वीकार करिये। अगर आपने तैयारी नहीं की, तो जब मामला खराब होगा तो आप प्रतिक्रिया नहीं कर पाओगे।’’

पत्रकार को अर्धनग्न किए जाने पर राहुल ने कहा: ‘नए भारत’ की सरकार सच से डरती है 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक पत्रकार एवं कुछ अन्य लोगों को पुलिस हिरासत में अर्धनग्न किए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘नए भारत’ की सरकार सच से डरती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण! या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ, या जेल के चक्कर काटो। ‘नए भारत’ की सरकार, सच से डरती है।’’ मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक नाट्य कलाकार की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक पत्रकार सहित कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें लॉकअप में अर्धनग्न होने के लिए बाध्य कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि लॉकअप में अर्धनग्न अवस्था में इनका फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया एवं दो पुलिस अधिकारियों को बृहस्पतिवार रात को लाइन हाजिर कर दिया है।


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.