नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बैंक डिफॉल्टर्स को लेकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बैंक डिफॉल्टर्स को लेकर संसद में सच छिपाना का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने देश के 50 टॉप बैंक कर्ज बकाएदारों के 68,607 करोड़ रुपये माफ किए हैं।
हरियाणा : भाजपा सरकार ने नई भर्तियों पर लगाई रोक, कर्मचारियों का LTC भी छीना
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिली आरटीआई का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या समेत 50 बैंक डिफॉल्टर्स के 68,607 करोड़ रुपये माफ करने का आरोप जड़ा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद 2014 से सितंबर 2019 के बीच में 6.66 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए है।
मोदी सरकार के अहम विभाग भी कोरोना वायरस की चपेट में, उठे सवाल
संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए। वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया। अब RBI ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं। इसीलिए संसद में इस सच को छुपाया गया। pic.twitter.com/xVAkxrxyVM — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 28, 2020
संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए। वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया। अब RBI ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं। इसीलिए संसद में इस सच को छुपाया गया। pic.twitter.com/xVAkxrxyVM
रंगोली के बाद ट्विटर BJP सांसद के ट्विटर अकाउंट पर गिरी गाज, PM मोदी को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने साफ कहा है कि संसद में उन्होंने देश के टॉप के 50 बैंक कर्ज बकाएदारों के नाम पूछे थे, लेकिन उस समय वित्त मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। अब, आरबीआई ने जो लिस्ट उजागर की है, उसमें नीरव मोदी, चोकसी और भाजपा के कई मित्र भी शामिल हैं।
रैपिड टेस्ट किट्स को लेकर उठे सवाल, मोदी सरकार के साथ ICMR भी सक्रिय
राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए। वित्तमंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया। अब RBI ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं। इसीलिए संसद में इस सच को छुपाया गया।' इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपना वीडियो भी शेयर किया है।
अर्णब गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने की मैराथन पूछताछ, संबित पात्रा के निशाने पर आई कांग्रेस
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: आरबीआई
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के स्कूल दिक्कतों को दूर करने के लिए लॉन्च...
छात्रों की नृशंस हत्या : मणिपुरी के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार...
बिधूड़ी को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने नफरत को इनाम दिया:...
स्वामीनाथन को कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदा याद रखा...
RSS समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने डूटा अध्यक्ष पद पर जीत...
अतीक अहमद गिरोह का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तराखंड को लंदन में 4800 करोड़ के दो और निवेशक मिले
‘हरित क्रांति' के प्रणेता प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन...
पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक खैरा को मादक पदार्थ मामले में किया...