नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) चाहती है कि देश मे एक ही विचारधारा का राज हो, लेकिन कांग्रेस इसे कभी नहीं होने देगी। कांग्रेस सांसद गांधी ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ समेत कई योजनाओ की शुरूआत की तथा ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘यह देश गुलदस्ता जैसा है, इसमें अलग-अलग विचारधारा के लोग रहते हैं। एक राज्य की विचारधारा, इतिहास और संस्कृति दूसरे राज्य से भिन्न है। लेकिन यदि हम कहें कि पूरे देश में केवल एक ही विचारधारा होगी तब यह गलत होगा। इससे देश का नुकसान होगा।’’
हमारे पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है: पेगासस विवाद पर विदेश मंत्रालय
LIVE: Shri @RahulGandhi inaugurates the Rajiv Gandhi Bhoomiheen Krishi Mazdoor 'Nyay' Yojana, in Chhattisgarh.#RahulWithNYAY https://t.co/qBpmcuNgRC — Congress (@INCIndia) February 3, 2022
LIVE: Shri @RahulGandhi inaugurates the Rajiv Gandhi Bhoomiheen Krishi Mazdoor 'Nyay' Yojana, in Chhattisgarh.#RahulWithNYAY https://t.co/qBpmcuNgRC
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस चाहती है कि देश में, सभी राज्यों पर, भाषाओं पर और इतिहास पर केवल विचारधारा का ही राज हो, यह कभी नहीं हो सकता है। उदाहरण के रूप में छत्तीसगढ़ की संस्कृति कैसी हो, यहां के लोगों को कैसे जीना है यह दूसरे राज्य के लोग नहीं बता सकते और दूसरे राज्य के लोगों को कैसे जीना है यह छत्तीसगढ़ के लोग नहीं बता सकते हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा , ‘‘ यह उनका हक है और यह आपका हक है। यह जो गुलदस्ता है यही हमारा देश है। यह अलग-अलग सोच, अलग-अलग विचारधारा और प्यार की भाषा की भावना है, इसी को हम ङ्क्षहदुस्तान कहते हैं। इसी ङ्क्षहदुस्तान पर भाजपा आक्रमण कर रही है। हम इस आक्रमण का विरोध करेंगे।’’ गांधी ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान के अंदर इन्होंने नफरत फैला दी है। एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। हिंदुस्तान के बाहर जो शक्तियां हैं वह हमारी ओर देखती हैं और कहती हैं कि ङ्क्षहदुस्तान कमजोर हो रहा है। चीन की सेना लद्दाख में इसलिए घुस पाई क्योंकि भाजपा, हमारे प्रधानमंत्री ने उनके घुसने के बाद देश को कहा कि कोई अंदर नहीं आया। हमारा काम, देशभक्ति का काम देश को मजबूत करने का होता है। गरीबों को मजबूत करने का होता है। देश को एक साथ जोडऩे का होता है, नफरत फैलाने का नहीं, कमजोर करने का नहीं। इसलिए यह विचारधारा की लड़ाई है। यह एक पार्टी और दूसरी पार्टी की लड़ाई नहीं है।’’
योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 5 साल के यूपी कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कहा , ‘‘ भाजपा ने आज एक देश को दो देशों में बांट दिया है। दो नए देश बनाए जा रहे हैं। एक देश चुने हुए अरबपतियों का है। उसमें हवाई जहाज, उच्च तकनीक, धन सब है। दूसरा हमारे प्यारे देशवासियों का, करोड़ों लोगों का देश है। ये सोचते हैं कि दो देश बनाने से जो गरीबों को देश है वह शांत बैठा रहेगा। वह सोचते हैं कि गरीबों में शक्ति नहीं है। हिंदुस्तान का गरीब डरता है, वह ऐसा सोचते हैं। लेकिन हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘70 वर्षों में क्या किया गया यह पूछा जाता है। यदि इस हिंदुस्तान को किसी ने यहां तक पहुंचाया है और उसने प्रगति की है वह किसी पार्टी ने नहीं बल्कि यहां के किसानों, मजदूरों और गरीबों ने की है। इसलिए जब यह सवाल किया जाता है कि 70 वर्षों में क्या हुआ है तब वह किसानों का, उनके माता-पिता का, मजदूरों का तथा छोटे व्यापारियों का अपमान करते हैं। वह कांग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते हैं।’’
वैवाहिक बलात्कार के मुद्दे पर मोदी सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष
Only the king has a voice, the farmers can sit for one year on the streets amidst a pandemic- they can die, doesn't matter, the king doesn't agree.: Shri @RahulGandhi#JantaKiAawazRahul pic.twitter.com/CtIwuVdXAF — Congress (@INCIndia) February 3, 2022
Only the king has a voice, the farmers can sit for one year on the streets amidst a pandemic- they can die, doesn't matter, the king doesn't agree.: Shri @RahulGandhi#JantaKiAawazRahul pic.twitter.com/CtIwuVdXAF
गांधी ने कहा , ‘‘जिन करोड़ों लोगों ने देश को बनाया है उन्हें आज परे कर दिया गया है। कुछ अमीर लोगों के पास आज देश का अधिकांश पैसा है। एक तरफ लोग भूखे मर रहे हैं और दूसरी ओर नरेंद्र मोदी जी के पूंजीपति मित्र हैं, यह हम नहीं होने देंगे। यदि इस देश में प्रगति होगी तो सब की प्रगति होगी कुछ उद्योगपतियों की नहीं।’’ उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की और कहा, ‘‘ जो वादा किया था वह हम पूरा कर रहे हैं। किसानों को 2500 रुपए प्रति किंवटल धान का भाव मिल रहा है। अब मजदूरों को उनका हक मिलने लगा है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों का धन है आपको आपका धन वापस मिल रहा है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि इससे जिंदगी बिल्कुल आसान हो जाएगी लेकिन उनके कंधों का बोझ कम होगा।’’ उन्होंने राज्य के मंत्रियों को कहा कि राज्य सरकार का जिलों में जो काम हो रहा है वहां जनता के बीच जाकर उन कार्यों में शामिल हो, इससे कांग्रेस पार्टी का, मंत्रियों का फायदा होगा और छत्तीसगढ़ की जनता का भी फायदा होगा।
शीर्ष बैंकों के गठजोड़ ने कोर्ट में बोली के जरिये FRL की परिसंपत्तियों की बिक्री का दिया सुझाव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा , ‘‘ आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है। छत्तीसगढ़ राज्य को, कल्याणकारी राज्य बनाने की दिशा में एक कदम हमने और आगे बढ़ा लिया है। राहुल गांधी जी ने एक वर्ष पूर्व भूमिहीन मजदूरों की स्थिति को लेकर जो चिंता जताई गई थी, वह आज दूर हो गई है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ कर उन्होंने राज्य के साढ़े तीन लाख से अधिक भूमिहीन परिवारों के बैंक खाते में राशि अंतरित की है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को मदद पहुंचाने का यह देश में पहला उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘ राहुल गांधी जी हमेशा कहते हैं कि आज जनता की जेब में पैसा जाना चाहिए। हर वर्ग के लोगों को यह लगना चाहिए कि छत्तीसगढ़ की सरकार उनकी अपनी सरकार है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बीते तीन वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों, संग्राहकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों की जेब में 91 हजार करोड़ रूपए पहुंचाया है।’’
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने या घटाने को लेकर हरदीप पुरी ने संसद में रुख किया साफ
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
रेवड़ी कल्चर पर फिर बरसा सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुफ्त सौगातें एक गंभीर...
जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...
प्रधानमंत्री मोदी ने PMO में कार्यरत कर्मचारियों की बेटियों से बंधवाई...
वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, मदद के लिए आगे आए CM Yogi Adityanath
गुरुग्राम के क्लब में महिला से दुर्व्यवहार, उसके दोस्तों से मारपीट के...
CBI ने मवेशी तस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया
हर घर तिरंगा अभियानः अमर शहीद औरंगजेब की मां ने घर पर तिरंगा फहराया
महाराष्ट्र: जालना में छापे के दौरान 56 करोड़ नकद, 14 करोड़ के आभूषण...
MOVIE REVIEW: असाधारण रूप से, आमिर खान ने जीता दिल, छा गए "लाल सिंह...
राजौरी में सेना के शिविर पर आत्मघाती हमला, दो आतंकवादी ढेर