Thursday, Mar 30, 2023
-->
rahul-gandhi-once-visited-karnatak-will-visit-mysore-temple

राहुल गांधी एक बार फिर पहुंचे कर्नाटक, चामुंडेश्वरी मंदिर में किए दर्शन

  • Updated on 3/24/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज राहुल गांधी एक बार फिर दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी इस बार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मैसूर और चामराजनगर में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी चामुण्डेश्वरी मंदिर का दर्शन करने जाएंगे। साथ ही मैसूर में छात्रों और महिलाओं से संवाद करेंगे।

LIVE UPDATE: 

  • नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान: राहुल गांधी
  • नीरव मोदी बैंक के 22 हजार करोड़ रुपये लेकर भागा: राहुल गांधी 
  • कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन किए 
  • कर्नाटक: आज चामुण्डेश्वरी मंदिर जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 
  • आज फिर दो दिनों के मिशन कर्नाटक पर निकलेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 
  • आज मैसूर में छात्रों और महिलाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी 

राहुल गांधी का कार्यक्रम

09.15 AM: मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचेंगे राहुल।

10.15 AM: मैसूर के महारानी आर्ट महिला कॉलेज में छात्रों से करेंगे बात।

12.00 PM: चामाराजानगर जिला के अंबेडकर स्‍टेडियम ग्राउंड में राहुल करेंगे नुक्कड़ सभा।

05.15 PM: मांड्या के कनाका दास स्‍टेडियम में जनसभा को करेंगे संबोधित।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.