Sunday, Jun 04, 2023
-->
rahul-gandhi-said-both-candidates-for-post-of-congress-president-are-strong

राहुल गांधी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार कद्दावर

  • Updated on 10/8/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी कार्य है और कांग्रेस इसमें शामिल हर व्यक्ति से लड़ेंगी। राहुल गांधी ने कहा, “हम नई शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह हमारे इतिहास, परंपराओं को विकृत कर रही है। हम एक विकेंद्रीकृत शिक्षा प्रणाली चाहते हैं।”

उप-राज्यपाल सक्सेना पर केजरीवाल का तंज, बोले- 'एक और लव लेटर आया'

  •  

राहुल ने उन आशंकाओं को भी खारिज किया पार्टी के अगले अध्यक्ष को गांधी परिवार रिमोट से कंट्रोल कर सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर कद्दावर और बेहतरीन समझ रखने वाले व्यक्ति हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ने कहा कि इस यात्रा में वह अकेले नहीं हैं, बल्कि लाखों लोग भाग ले रहे हैं। इसकी वजह है कि वे बेरोजगारी, महंगाई और असमानता से मुक्ति पाना चाहते हैं। 

RBI ने ऋण सूचना कंपनियों से आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने को कहा 

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह ‘भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए लोगों से संपर्क करके उनके दर्द को साझा करना चाहते हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किमी की दूरी तय की जानी है। लोगों में गजब का जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा' 2024 के चुनाव के लिए नहीं है, बल्कि भाजपा-आरएसएस द्वारा किए जा रहे देश के विभाजन के खिलाफ कांग्रेस लोगों को एकजुट करना चाहती है।

कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर से AAP के उम्मीदवार होंगे सत्येंद्र सिंह

comments

.
.
.
.
.