Friday, Jun 09, 2023
-->
rahul gandhi sent a preliminary reply to delhi police''''''''''''''''s notice, congress lashed out at modi government

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का प्रारंभिक जवाब भेजा, मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस

  • Updated on 3/19/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न'' से जुड़े अपने बयान के संबंध में दिल्ली पुलिस के नोटिस का रविवार को प्रारंभिक जवाब भेजा और 45 दिन की देरी के बाद अचानक की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया। सूत्रों ने बताया कि पिछले पांच दिन में पुलिस के तीसरी बार राहुल गांधी के आवास पर पहुंचने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने चार पन्नों के अपने जवाब में 10 बिंदुओं का उल्लेख किया है। साथ ही कांग्रेस नेता की 30 जनवरी की टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस के नोटिस का विस्तृत जवाब देने के लिए 8-10 दिनों का समय मांगा है।

PMO का अफसर बनकर आए गुजरात के ठग किरन पटेल को न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली पुलिस ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न'' के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल सुबह करीब 10 बजे राहुल के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंचा और करीब दो घंटे बाद गांधी से मिल सका। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल अपराह्न करीब एक बजे वापस लौट गया। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक प्रश्नावली भेजी थी और उनसे “यौन उत्पीड़न की शिकायत को लेकर संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में विवरण देने” को कहा था। पुलिस के मुताबिक, राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा' के श्रीनगर चरण के दौरान बयान दिया था, “मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है।”

यस बैंक की संपत्तियों के हस्तांतरण मामले में अदालत ने केंद्र, RBI से जवाब मांगा

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस नेता से इन पीड़ितों का विवरण देने को कहा था, ताकि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने लगभग चार बजे प्रारंभिक जवाब भेजते हुए पुलिस कार्रवाई को ‘‘अभूतपूर्व'' करार दिया और पूछा कि क्या अडाणी मुद्दे पर संसद के अंदर और बाहर उनके रुख से इस कार्रवाई का कोई संबंध है? सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने अपने जवाब में श्रीनगर में उनकी टिप्पणी के 45 दिन के अंतराल के बाद पुलिस के ‘‘अचानक सक्रिय'' होने पर भी सवाल खड़ा किया है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी पूछा है कि क्या राजनीतिक अभियानों को लेकर सत्तारूढ़ दल सहित किसी अन्य राजनीतिक दल की इस तरह के मामले में जांच की गई है या उनसे पूछताछ हुई है।

कांग्रेस ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध' का सबसे खराब उदाहरण करार दिया 
कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध‘‘ और ‘‘उत्पीड़न'' का सबसे खराब उदाहरण करार दिया। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह के मामले दर्ज कर केंद्र गलत परंपरा कायम कर रहा है। दिल्ली पुलिस ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न'' के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल राहुल के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा' के श्रीनगर चरण के दौरान बयान दिया था, ‘‘मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है।''

धन मामले में शक्तिभोग के CMD केवल कृष्ण कुमार की जमानत मंजूर

पुलिस कार्रवाई पर निशाना साधते हुए यहां कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी नेताओं-अशोक गहलोत, जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ माहौल बनाने का यह कदम ‘‘प्रतिशोध, धमकी और उत्पीड़न'' का एक स्पष्ट उदाहरण है। गहलोत ने जोर देकर कहा कि केंद्र राजनीतिक अभियानों के दौरान विपक्षी नेताओं के बयानों पर मामले दर्ज करके एक गलत उदाहरण पेश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह भाजपा नेताओं को भी उन राज्यों में की गई टिप्पणियों पर समान कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, जो उसके (भाजपा) द्वारा शासित नहीं हैं।

मोदी सरकार ने भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के IPO को दी मंजूरी

गहलोत ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री चुनाव के दौरान विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में इसी तरह की टिप्पणी करते हैं, तो उन्हें दिल्ली पुलिस की तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। सिंघवी ने कहा कि जिस बयान को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, वह बयान राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में दिया था, इसलिए यह दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि राहुल गांधी की उस कथित टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस गांधी के आवास पर पहुंचने में इतनी तत्परता क्यों दिखा रही है, जो 45 दिनों पहले की गई थी। सिंघवी ने दावा किया कि अडाणी मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए यह कदम उठाया गया है, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पीछे नहीं हटेंगे।


दिल्ली पुलिस ने दायित्वों के निर्वहन के लिए की राहुल से मुलाकात की: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लगाये गये ‘बदले की राजनीति' के आरोप को रविवार को खारिज कर दिया । भाजपा ने कहा कि दिल्ली पुलिस अपने कानूनी दायित्व का निर्वहन करते हुए राहुल गांधी से मिलने की कोशिश कर रही थी क्योंकि उन्होंने विभिन्न अपराधों की भुक्तभोगी रही जिन महिलाओं का जिक्र किया, पुलिस उनका ब्योरा चाहती थी। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कहा था कि महिलाओें ने उनसे भेंट की थी और यौन हमले का शिकार होने की बात उन्हें बतायी थी। पात्रा ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी घटनाओं की सूचना होनी चाहिए, यही कारण है कि दिल्ली पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है और उसका ब्योरा जानने के लिए कांग्रेस नेता से मिलने की कोशिश की है।

क्षेत्रीय दल 2024 में भाजपा को हराने में अहम भूमिका निभाएंगे : अखिलेश यादव

उन्होंने यह कहते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा कि पुलिस की कानून सम्मत कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अब चिल्ला रही है कि ‘‘लोकतंत्र खतरे में है।'' भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने दावा किया था कि वह उन महिलाओं से मिले थे जिन्होंने उनसे कहा था कि उनके साथ बलात्कार किया गया, उनके साथ छेड़खानी की गयी लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। दिल्ली पुलिस उसका ब्योरा मांग रही है लेकिन राहुल गांधी नहीं बता रहे हैं। यदि यह मान लिया जाए कि उन्होंने (राहुल गांधी ने) तब झूठ नहीं बोला था, तो अब इससे (अभी की आनाकानी से) इंसाफ सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की कमजोरी झलकती है।''

दिल्ली पुलिस राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी किये गये नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके निवास पर पहुंची थी। गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था, ‘‘ महिलाओं पर अब भी यौन हमले हो रहे हैं।'' कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध‘‘ और ‘‘उत्पीड़न'' की हदें पार करना बताया था। कांग्रेस ने दावा किया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह के मामले दर्ज कर केंद्र गलत परंपरा कायम कर रहा है। 
 


 

comments

.
.
.
.
.