नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशहाली से संबंधित एक वैश्विक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संभव है कि जल्द ही भारत ‘घृणा और आक्रोश’ में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाए। उन्होंने ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट’ का हवाला दिया, जिसमें भारत 136वें स्थान पर है।
योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा यूपी प्रशासन
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भूख की सूची में 101वां स्थान, स्वतंत्रता की सूची में 119वां स्थान, प्रसन्नता की सूची में 136वां स्थान। परंतु हम जल्द ही घृणा और आक्रोश के चार्ट में सबसे ऊपर हो सकते हैं।’’ इससे पहले, उन्होंने महंगाई के संदर्भ में ट्वीट कर कहा, ‘‘यह (महंगाई) और बढ़ेगी, क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। कोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है।’’
महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी से गठबंधन के लिए तैयार ओवैसी की पार्टी AIMIM
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों को महंगाई से बचाना चाहिए।’’ सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई।
भरोसे के लिए कानून के शासन पर ध्यान देने वाली संस्थाओं की जरूरत : CJI रमण
इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई। यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है।
राउत बोले- ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर सियासत करने के बजाय POK को वापस ले भाजपा
Electoral Bonds के खिलाफ याचिकाओं को बृहद पीठ को सौंपने पर विचार...
बेमौसम बारिश से गेहूं की खड़ी फसल को नहीं पहुंचा ज्यादा नुकसान : कृषि...
अडानी मामले की JPC की मांग पर अडिग विपक्षी दलों ने संसद में किया...
केजरीवाल बोले- पीएम मोदी अगर दिल्ली जीतना चाहते हैं, तो उन्हें पहले...
पंजाब में शांति भंग कर रहे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की : भगवंत मान
अधीर का PM मोदी से आग्रह: Aadhaar और PAN को लिंक करने की समय सीमा...
होंडा की 2028 तक हर साल एक नया उत्पाद पेश करने की योजना
पांच प्रतिशत तक महंगे होंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन
दिल्ली, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
राहुल गांधी का ओम बिरला से आग्रह: मंत्रियों के बेबुनियाद आरोपों का...