Wednesday, Mar 29, 2023
-->
rahul gandhi taunt where there is congress bharat jodo yatra for bjp there is covid

राहुल गांधी का तंज- भाजपा के लिए जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा' है वहीं कोविड है

  • Updated on 12/23/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत के अन्य भागों में जितनी चाहें उतनी जनसभाएं कर सकते हैं, लेकिन जहां से ‘भारत जोड़ो यात्रा' गुजर रही है सिर्फ वहां कोविड है।

आखिरकार केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को कोर्ट से मिली जमानत 

  •  

गांधी ने कल भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को रोकने के लिए ‘‘बहाने'' ढूंढ रही है। यात्रा इस समय हरियाणा में है और शनिवार को यह राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करेगी। गांधी ने शुक्रवार शाम यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब, (केंद्रीय) स्वास्थ्य मंत्री मुझे पत्र लिख रहे हैं कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो। शेष भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा' चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है।'' 

सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर केजरीवाल सरकार के कामकाज में दखल देने का लगाया आरोप 

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ चुनिंदा लोग नफरत फैला रहे हैं और वे चाहते हैं कि किसानों और युवाओं के दिल में डर हो।  उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन किसान और युवा सहित भारत के आम लोग प्यार की भाषा बोल रहे हैं और एक साथ मिलकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा' बेरोजगारी, महंगाई, भय और नफरत के खिलाफ है। 

गोपनीय नकद चंदे की सीमा तय करने का चुनाव आयोग का प्रस्ताव विचाराधीन है : सरकार 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.