नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं लाल बहादुर शास्त्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल' पहुंचकर वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह महात्मा गांधी की समाधि ‘राजघा”, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन', इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल' और राजीव गांधी की समाधि ‘वीर भूमि' और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि ‘विजय घाट' भी श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे।
बदरपुर से आश्रम तक तिरंगों, गुब्बारों से सजी सड़क
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' के शनिवार तड़के दिल्ली में प्रवेश करने के दौरान बदरपुर से लेकर आश्रम तक की सड़क तिरंगे, गुब्बारों और राहुल गांधी की तस्वीर वाले बैनरों से पटी पड़ी नजर आई। हरियाणा और दिल्ली से सैकड़ों लोग बदरपुर बॉर्डर पर यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने ‘भारत जोड़ो' और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाए।
ड्रम की थाप और देशभक्ति के गीत बजने के साथ ही कांग्रेस यात्रियों का उत्साह चरम पर था। यात्रा मार्ग पर पार्टी के कार्यकर्ता खड़े रहे और यात्रियों पर फूल बरसाए। बदरपुर से आश्रम तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई दी गई थी, कई जगहों पर अवरोधक लगाए गए थे और पुलिस कर्मियों के दल तैनात किए गए थे। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘भारत जोड़ो यात्रा' से डरी हुई है, क्योंकि इसे लोगों से भारी प्रतिक्रिया मिल रही है।
कन्हैया ने भाजपा पर यात्रा को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वे इस यात्रा से डरे हुए हैं और यही वजह है कि ऐसे बहाने बना रहे हैं। राहुल गांधी जी देश में प्रेम और शांति फैला रहे हैं।''
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली सीमा पर राहुल गांधी और यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा के फरीदाबाद की तरफ से दिल्ली में प्रवेश किया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया बोले- नौकरी का डर मत दिखाइये
विपक्ष के सवालों के बीच ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ...
महंगाई और बेरोजगारी चरम पर लेकिन भाजपा 'टिफिन पर चर्चा' करा रही:...
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान' को बताया...
AAP ने भाजपा नेता विजय गोयल पर महिला से बदसलूकी का लगाया आरोप
मोदी सरकार ने कोल इंडिया में हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 4,185 करोड़ रुपये
रेल और पुल हादसों के बीच विपक्षी दलों की 12 जून की बैठक स्थगित
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए:...
CM मान ने किया साफ- पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं होंगे हरियाणा...
एंटीलिया मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को...