नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा न्यूज़क्लिक के पत्रकारों के आवासों पर छापेमारी को 'हारती हुई भाजपा' की निशानी बताया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ईमानदार पत्रकारों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है।
छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं।ये कोई नयी बात नहीं है ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे,लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ हर महीने ‘मित्र चैनलों’ को दिये जा रहे हैं ये भी तो कोई छापे! pic.twitter.com/JNlwmb7uIc— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 3, 2023
छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं।ये कोई नयी बात नहीं है ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे,लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ हर महीने ‘मित्र चैनलों’ को दिये जा रहे हैं ये भी तो कोई छापे! pic.twitter.com/JNlwmb7uIc
यादव ने 'एक्स' पर लिखा, ''छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं। ये कोई नयी बात नहीं है। ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे, लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ रू हर महीने ‘मित्र चैनलों' को दिये जा रहे हैं, ये भी तो कोई छापे!'' दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ‘न्यूजक्लिक' और उसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार सुबह छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया है।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ ने एक नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन ले लिया।'' एक अन्य पत्रकार भाषा सिंह ने भी ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘अंतत: मेरे फोन से आखिरी ट्वीट। दिल्ली पुलिस मेरा फोन जब्त कर रही है।''
‘भारत जोड़ो यात्रा' से कांग्रेस को लाभ नहीं, BJP ने यात्रा मार्ग की...
छत्तीसगढ़ विस चुनाव : सबसे अधिक अंतर से जीते बृजमोहन अग्रवाल
माकपा ने सिलक्यारा सुरंग हादसे का मुद्दा संसद में उठाया, कंपनी पर...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के नायक बनकर उभरे शिवराज...
मायावती बोलीं- चार राज्यों के चुनाव नतीजे लोगों के गले उतर पाना...
Mizoram Election Result: ZPM रुझान में MNF से आगे, उपमुख्यमंत्री की...
PM की अपील- संसद को हार का गुस्सा निकालने का मंच न बनाएं
IND vs AUS T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, सीरीज 4- 1 से...
विदेशी कोषों की आवक से घरेलू बाजारों में सोमवार को लगातार पांचवें दिन...
Assembly Election Result: PM मोदी का जनता को संदेश- करते रहेंगे...