नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को राजभवन में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के लिए 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में बी डी कल्ला, शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना और सालेह मोहम्मद ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
वहीं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद शपथ ली थी। उसी दिन सचिन पायलट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया। कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में शामिल सुभाष गर्ग राष्ट्रीय लोकदल से है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 17 दिसम्बर को शपथ लेने के बाद तीन दिन तक नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बैठक करने के बाद रविवार जयपुर लौटे है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को 11.30 बजे जयपुर में आयोजित होगा। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के गठन के लिए आयोजित बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल थे।
#IndonesiaTsunami का बरपा कहर, मरने वालों की संख्या हुई 281
सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य के मंत्रिमंडल गठन में ज्यादातर नये चेहरों को शामिल करने पर ध्यान केन्द्रित किया। मंत्रिमंडल में पुराने और ऐसे नये लोगों को शामिल किया गया है जिनके पास पूर्व में मंत्री पद का कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 12 ऐसे चेहरे आज के मंत्रिमंडल विस्तार में देखे जा सकेंगे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि सोमवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण में 22 कांग्रेस के विधायक और एक गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जायेगी।
जापान के होंशू में महसूस किए गए भूकंप के झटके, राहत-बचाव कार्य जारी
सोमवार को मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले विधायकों में बी डी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा शामिल है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सभी विधायकों को सोमवार को शपथ ग्रहण के लिये सूचित कर दिया गया है।
मुंबई:मलाड में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 9 गाड़ियां और 6 वाटर टैंक
उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में शपथ लेने वालो में ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, और आरएलडी के सुभाष गर्ग शामिल है। राजस्थान के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री हो सकते है। शेष अन्य मंत्रियों के पद को बाद में भरा जायेगा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
आज से नई कर व्यवस्था लागू, नए वित्त वर्ष में हुए कई अहम बदलाव, पढ़ें...
प. बंगाल रामनवमी हिंसाः हावड़ा में निषेधाज्ञा अब भी लागू
Odysse Electric ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ 999 रुपये...
ऑनलाइन ‘प्रेमिका' ने दिल्ली के युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगे
जॉर्जिया असम्बेली में ‘हिंदूफोबिया' के खिलाफ प्रस्ताव, कहा- हिंदू...
जानें कौन थे सैयद अब्दुल रहीम, Maidaan में जिनका किरदार निभा रहे हैं...
PM की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगने पर CM केजरीवाल पर कोर्ट ने...
MasterChef India 7 के विनर बने नयन ज्योती, ट्रॉफी के साथ मिले इतने...
पाकिस्तान: कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर हुई भगदड़ में 12 लोगों...
आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, इस शख्स के साथ...