नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में राज्य की धरियावद व वल्लभनगर, दोनों सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस ने उपचुनाव में एक सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है तो एक सीट उसने भाजपा से छीनी है। अगले महीने तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही अशोक गहलोत सरकार के लिए इसे बड़ी जीत माना जा रहा है और मुख्यमंत्री गहलोत ने इसे जनता द्वारा राज्य सरकार के सुशासन मुहर बताया है। उल्लेखनीय है कि राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को हुए मतों की गिनती मंगलवार को हुई।
शिवसेना ने दादरा और नगर हवेली लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को किया परास्त
निर्वाचन विभाग के अनुसार वल्लभनगर सीट पर कांग्रेस की प्रीति शक्तावत विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उदय लाल डांगी को 20606 मतों से हराया। वहीं धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा पर कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा विजयी रहे हैं। आयोग के अनुसार मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद को 18725 मतों के अंतर से हराया। आज के परिणाम से 200 सीटों वाला राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सीटें 106 से बढ़कर 108 हो गई हैं। विधानसभा में भाजपा की 71 सीटें हैं जबकि 13 निर्दलीय विधायक हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन जबकि माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो दो विधायक हैं।
उपचुनाव परिणाम: TMC ने शांतिपुर विधानसभा सीट पर दर्ज की जीत, भाजपा को दी मात
उपचुनाव में जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगाई है।’ गहलोत के अनुसार,‘कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा संदेश दिया है।‘
हरियाणा उपचुनाव: किसान आंदोलन का असर, ऐलनाबाद सीट से BJP हारी
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पार्टी की हार स्वीकार करते हुए मंगलवार को इसे स्वाभाविक व परिस्थितिजन्य बताया। पूनियां ने ट्वीट किया,’यह पराजय स्वाभाविक है; परिस्थितिजन्य है और स्थानीय समीकरण तथा मुद्दों पर निर्भर थी।‘ पूनियां ने आगे लिखा,’हमें मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखते हुए; आलोचना से बचते हुए;सीख और सबक़ लेकर आगे बढऩा है। जब हम सत्ता में थे, तब भी हम उपचुनावों में पराजय से सबक लेकर आगे बढ़े हैं।
‘हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : भाजपा को लगा करारा झटका, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी