नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गहलोत को बुखार की शिकायत बताई जा रही है। डॉक्टर ने स्वास्थ्य जांच के बाद सीएम गहलोत को आराम करने की सलाह दी है सीएम की कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल भी लिया गया है साथ ही डॉक्टर सीएम के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की भी तबीयत बिगड़ी वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के अलावा राज्य सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की तबीयत भी खराब बताई जा रही है उन्हें तेज बुखार के कारण डॉक्टरों ने डॉ. जोशी को भी आराम करने की सलाह दी है।
दूसरी ओर बीजेपी विधायक पब्बाराम विश्नोई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विश्नोई ने कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई देने के बाद रविवार को अपनी जांच करवाई थी। पब्बाराम ने हाल ही में शुक्रवार को विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से मुलाकात की थी।
हाई कोर्ट की जयपुर बेंच 3 दिनों तक बंद इसके अलावा राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती की शनिवार को हुई कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनका कन्फर्मेशन टेस्ट किया गया वो नेगेटिव आया है। एहतियातन हाई कोर्ट की जयपुर बेंच को तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...