Tuesday, Mar 21, 2023
-->
rajendra of ramani reached the bride after walking in 16 km of snow

16 किमी बर्फ में चलकर दुल्हन लेने पहुंचा रामणी का राजेंद्र

  • Updated on 12/13/2019

गोपेश्वर/ब्यूरो। चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी के बीच शादी के लग्न होने के चलते लोगों की दिक्कतों में इजाफा हो गया है। शुक्रवार को रामणी गांव निवासी राजेंद्र सिंह नेगी को भी मौसम की इस बेरुखी का समाना करना पड़ा। राजेंद्र बर्फ के बीच 16 किमी आवाजाही कर अपनी दुल्हन को लेने के लिए पहुंचा।

इस दौरान यहां बारातियों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुल्हा राजेन्द्र तो घोड़ी पर सवार होकर गया, लेकिन बारातियों को बर्फ में पैदल ही जाना पड़ा। गुरुवार को जिले के घाट ब्लॉक में सुबह से इस मौसम में आए बदलाव के बाद से यहां रामणी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रहा है।

उत्तराखंड: 4 दशक पहले हुई थी इस परियोजना की शुरुआत, निर्माण का रास्ता अब हुआ साफ

राजेंद्र की बारात रामणी से 20 किमी दूर चरबंग निवासी शोभा से होनी है। विवाह कार्यक्रम एक दिवसीय होने के चलते यहां रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के कारण अब बाराती के लौटने को लेकर दिक्कतें पैदा हो गई है।

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.