Thursday, Jun 01, 2023
-->
rajnath-singh-on-tripura-violence

त्रिपुरा में जारी हिंसा पर गृहमंत्रालय की नजर, राजनाथ सिंह ने की राज्यपाल व DGP से बात

  • Updated on 3/6/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा के राज्यपाल और डीजीपी से बात की और उनसे राज्य में नई सरकार बनने तक हिंसक घटनाओं के मद्देनजर चौकस रहने को कहा। दरअसल, विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से प्रदेश के कई जिलों में हिंसा की खबरें मिल रही हैं।नतीजों के बाद त्रिपुरा में हिंसा, लेफ्ट नेताओं के घर-दफ्तर जलाएबता दें कि पश्चिम त्रिपुरा प्रशासन ने इसी हिंसा को देखते हुए धारा 144 लगा दी है। वहीं वामपंथी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के समर्थक उनके कार्यालयों को ही नहीं, बल्कि उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी निशाना बना रही है।नतीजों के बाद त्रिपुरा में हिंसा, लेफ्ट नेताओं के घर-दफ्तर जलाएवहीं लेफ्ट का यह भी आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने दक्षिण त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के बेलोनिया सबडिविजन में रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को ढहा दिया। इस मूर्ति को बुलडोजर से गिराया गया। लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद से वामपंथी दल और उनके कैडर नाराज हैं। मूर्ति ढहाते वक्त लोगों को भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए हैं।नतीजों के बाद त्रिपुरा में हिंसा, लेफ्ट नेताओं के घर-दफ्तर जलाए

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.