Monday, Sep 25, 2023
-->
rajnath singh  visit amrnath temple defence minister srinagar sobhnt

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज श्रीनगर दौरे के दौरान किए अमरनाथ गुफा के दर्शन, लिया सुरक्षा का जायजा

  • Updated on 7/18/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए और वहां पूजा अर्चना की। सिंह ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटा बिताया। अमरनाथ गुफा को हदू धर्म के पवित्रतम धर्म स्थलों में से एक माना जाता है और हर साल हजारों श्रद्धालु यहां तीर्थयात्रा पर आते हैं। 

विदेश नीति पर जयशंकर ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कहा- चीन से अब बराबरी के स्तर पर होती है बात      

क्या बोले राजनाथ सिंह
उन्होंने जम्मू कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी।  उन्होंने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के किसी भी गलत कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा।  

 


 




 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें-

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.