Thursday, Sep 28, 2023
-->
rakesh bansal removed ddca vice president

डीडीसीए के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए राकेश बंसल, ट्वीट कर दी जानकारी

  • Updated on 11/21/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली (Delhi) एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने राकेश बंसल (Rakesh bansal) को एक आपराधिक मामले में आरोपी पाए जाने के बाद उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। डी.डी.सी.ए. ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कहा,‘‘डी.डी.सी.ए. को बुधवार को यह जानकारी मिली है कि राकेश बंसल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तुषार गुप्ता की अदालत द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत एक आपराधिक मामले में आरोपी हैं और उन पर आरोप भी तय किए गए हैं। इसलिए उन्हें उपाध्यक्ष पद से हटाया जा रहा है।’’

अश्विन को उम्मीद, टेस्ट क्रिकेट के लिए नई शुरुआत होगा दिन-रात्रि टेस्ट

मुख्य वित्त अधिकारी पी.सी. वैश ने दी जानकारी
डी.डी.सी.ए. ने साथ ही कहा,‘‘ मुख्य वित्त अधिकारी पी.सी. वैश (Pc Vaish) ने राकेश बंसल को आज पत्र लिखकर उन्हें अयोग्य करार दिए जाने की जानकारी दी और कहा कि नियम उन्हें डी.डी.सी.ए. में उपाध्यक्ष पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देते हैं।’’ दिल्ली की इस क्रिकेट संस्था में चल रहे विवाद की यह ताजा कड़ी है।

8 दिन में तैयार होती है 1 एस.जी. गुलाबी गेंद

रजत शर्मा का इस्तीफा किया नामंजूर 
डी.डी.सी.ए. के अध्यक्ष रजत शर्मा (Rajat sharma) ने शनिवार को इस पद से इस्तीफा दिया था जबकि डी.डी.सी.ए. के लोकपाल ने रजत शर्मा का इस्तीफा नामंजूर कर दिया था और उन्हें 27 नवम्बर की अगली तारीख तक पद पर बने रहने के लिए कहा था। लोकपाल के निर्देश के बाद रजत ने अपना पद फिर से संभाल लिया था लेकिन डी.डी.सी.ए. की शीर्ष परिषद के सदस्य इस फैसले के खिलाफ खड़े हो गए थे।

लोकपाल ने नामंजूर किया रजत शर्मा का इस्तीफा

एस.पी. पर भी वित्तीय अनियमितताओं के लगे आरोप
शीर्ष परिषद के सदस्यों ने मंगलवार शाम को डी.डी.सी.ए. में संवाददाता सम्मेलन बुलाया था जहां उन्होंने लोकपाल के आदेश को ही ठुकरा दिया था। इस संवाददाता सम्मेलन को उपाध्यक्ष राकेश बंसल ने ही बुलाया था जिन्हें अब उनके पद से हटा दिया गया है।उल्लेखनीय है कि राकेश डी.डी.सी.ए. के पूर्व महासचिव और अध्यक्ष एस.पी. बंसल के भाई हैं। एस.पी. पर भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.