Saturday, Mar 25, 2023
-->
rakhi-sawant-hot-video-viral-on-social-media

होली के रंग के साथ Hot डांस करती दिखी राखी सावंत, लोगों ने किया ट्रोल

  • Updated on 3/16/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेती हैं या ये कहिए कि राखी सुर्खिंयों में बने रहना अच्छे से जानती हैं। कुछ दिनों पहले लुधियाना में रेसलिंग की प्रमोशन के लिए पहुंची राखी ने अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था।

सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम से delete किए अपने सारे पोस्ट, जानिए वजह

राखी सावंत ने बताया वह ओपन जीप में थी। रोड शो के दौरान कुछ युवक जीप पर चढ़ गए और गलत हरकत करने लगे। उन्हें विरोध किया तो युवक जीप से उतरकर फरार हो गए। इस घटना से दुखी होकर राखी ने कहा था कि अब दोबारा कभी पंजाब नहीं आएंगी। राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं हाल में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर होली की शुभकामनाएं दीं। 

Rakhi sawant

वीडियो में राखी सावंत के चेहरे और शरीर पर रंग लगा हुआ है। इसमें वह डांस मूव करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने अपने फैंस को एडवांस में होली की शुभकामनाएं दी। लेकिन राखी का ये वीडियो लोगों को पसंद नहीं आ रहा।इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान ही चली जाओ, भारत में क्या काम है आपका.. तो वहीं दूसरे ने राखी की तुलना पूनम पांडे से कर दी। यूजर ने लिखा, पूनम पांडे बनने की नाकाम कोशिश कर रही है। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि मुंह पर काला रंग लगाना भूल गई हो क्या।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.