Tuesday, Jun 06, 2023
-->

पंचम दा के 77वें जन्म दिन पर गूगल ने डूडल बना कर किया याद

  • Updated on 6/27/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल)। पंचम दा के नाम से प्रसिद्व राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) का आज 77वां जन्मदिन है। बर्मन साहब का जन्म 27 जून 1939 में हुआ था। 

60, 70 और 80 के दशक में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट गाने देने वाले आरडी बर्मन को हिंदी सिनेमा में आधुनिक संगीत का जनक कहा जाता है। 

Navodayatimes

फिल्म जगत में 'पंचम' के नाम से मशहूर आरडी बर्मन को यह नाम तब मिला जब उन्होंने अभिनेता अशोक कुमार को संगीत के पांच सुर सा, रे, गा, मा,पा गाकर सुनाया। 

Navodayatimes

Google ने क्लॉड शैनन के 100 वें जन्मदिन पर बनाया ये Doodle

बतौर संगीतकार उन्होंने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1961 में महमूद की निर्मित फिल्म 'छोटे नवाब' से की थी। 
अपनी मधुर संगीत से सबको मंत्रमुग्ध करने वाले संगीतकार आरडी बर्मन आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी मधुर आवाज आज भी लोगों के दिलों में राज करजी है। 

Navodayatimes

आरडी बर्मन का 4 जनवरी 1994 में निधन हो गया, वह उस वक्त 54 साल के थे। पंचम दा के 77वें जन्मदिन के मौके पर गूगल ने उनके लिए खास डूडल बनाकर उनको अपना सम्मान दिया है। 

 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें…एंड्रॉएड ऐप के लिए यहांक्लिक करें.

comments

.
.
.
.
.