Tuesday, May 30, 2023
-->
recovery-rate-exceeded-60-percent-in-india-corona-virus-prsgnt

Good News: देश में कोरोना रिकवरी रेट हुई 60% से ज्यादा, दुनिया से बेहतर स्थिति में भारत

  • Updated on 7/3/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं लेकिन इस बीच एक अच्छी और राहत देने वाली खबर भी आई है। देश में कोरोना के मरीज अब तेजी से ठीक हो रहे हैं और मरीजों की रिकवरी रेट भी बेहद सुधरी है।

भारत में 6 लाख से ऊपर कोरोना के मरीज हैं जबकि अब तक 3.80 लाख लोग कोरोना को हरा चुके हैं।  भारत में कोरोना की रिकवरी रेट बाकी किसी भी देश से कहीं बेहतर है। इतना है नहीं देश में कोरोना के रिकवर मामलों में और कोरोना के एक्टिव केस के बीच डेढ़ लाख से ज्यादा का अंतर बना हुआ है।

कोरोना संक्रमण के 3 नए लक्षण आए सामने, सामान्य समझ कर इन्हें न करें अनदेखा

ये आंकड़े कई विकसित देशों से बेहतर हैं। वहीँ स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के नए आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना  के 20,903 नए मामले दर्ज किए गये हैं। जो देश में एक दिन में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जाने का रिकॉर्ड भी है।

इसके साथ ही देश में नए मामलों के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6।26 लाख हो गई है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 18,213 हो गई है।

अब कोरोना वायरस को मारेगा ये रीयूजेबल मास्क, जानिए कैसे करेगा ये काम

वहीँ, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,033 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3.80 लाख पहुंच गई है। यानी 6.26 लाख में से 3.80 लाख लोग कोरोना को हरा चुके हैं।
इसके साथ ही भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 60.60% पहुंच गया है। वहीँ, देश में एक्टिव केस 2.29 लाख हैं जो रिकवर हो चुके लोगों की संख्या से 1.50 लाख कम है।

वहीँ, दुनियाभर से अगर भारत की तुलना करे तो, दुनिया में औसत रिकवरी रेट 55.90% है।  दुनियाभर में अब तक 1.10 करोड़ लोग कोरोना  वायरस से संक्रमित पाए गये हैं, जिनमें से 61.50 लाख लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं और करीब 5.25 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.