Wednesday, Mar 22, 2023
-->
reliance lists forex bonds worth over 7 billion dollar on india inx rkdsnt

रिलायंस ने इंडिया INX पर 7 अरब डॉलर से ज्यादा के विदेशी मुद्रा बांड को किया सूचीबद्ध

  • Updated on 2/17/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने इंडिया आईएनएक्स पर अपने सात अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के मौजूदा विदेशी मुद्रा बांडों को सूचीबद्ध किया है। यह इंडिया आईएनएक्स और गिफ्ट आईएफएससी पर किसी निजी संस्था द्वारा इस तरह की सबसे बड़ी सूचीबद्धता है।

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में निजी क्षेत्र में आरक्षण पर हाई कोर्ट के आदेश को किया  खारिज

 

प्रतिभूतियों में जनवरी, 2022 में जुटाए गए चार अरब अमेरिकी डॉलर के जंबो बांड शामिल हैं। इंडिया आईएनएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी बालासुब्रमण्यम ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ताजा सूचीबद्धता से दूसरे कॉरपोरेट का भरोसा भी बढ़ेगा।

केंद्र ने OROP का बढ़ा-चढ़ा कर बखान किया, गुलाबी तस्वीर पेश की है : सुप्रीम कोर्ट

उन्होंने कहा कि इस समय एक्सचेंज पर कुल बांड सूचीबद्धता 41 अरब डॉलर से अधिक है। आरआईएल के संयुक्त मुख्य वित्त अधिकारी श्रीकांत वेंकटचारी ने कहा, ‘‘हमें अपने मौजूदा विदेशी मुद्रा बांड को सूचीबद्ध करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें हाल ही में जारी किया गया चार अरब डॉलर का जंबो बांड शामिल है।’’

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण, आनंद सुब्रमण्यम के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे

अनिल अंबानी के खिलाफ SEBI के आदेश के प्रभाव का अनुमान नहीं : रिलायंस कैपिटल
रिलायंस कैपिटल ने कहा है कि वह पूंजी बाजार नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर प्रवर्तक अनिल अंबानी और पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के खिलाफ सेबी के आदेश के वित्तीय प्रभाव के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती है।  भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) ने 11 फरवरी को अंबानी और कंपनी के पूर्व सीएफओ अमित बापना के खिलाफ अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए अंतरिम आदेश- सह कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

अपनी गलतियां स्वीकार करने के बजाय नेहरू पर दोषारोपण कर रही है BJP सरकार : मनमोहन सिंह

 

नियामक ने साथ ही सेबी अधिनियम के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के लिए भी नोटिस जारी किया था। रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि अभी इस अंतरिम आदेश के वित्तीय प्रभाव का अनुमान लगाया मुश्किल है। सेबी ने रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी रिलायंस होम फाइनेंस लि., उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य लोगों पर पूंजी बाजार में कारोबार की रोक लगाई थी।  

पंजाब चुनाव से पहले अमित शाह ने राधा स्वामी संप्रदाय के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.