नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस रिटेल ने जियो मार्ट से 700 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईशा अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस रिटेल ने जर्मनी की खुदरा कंपनी मेट्रो एजी के भारतीय थोक कारोबार इकाई के 2,700 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के बाद उसके एकीकरण में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार, इस अधिग्रहण के बाद मेट्रो के कर्मचारियों को रिलायंस रिटेल में स्थानातंरित किया गया है। इससे एक ही तरह के कार्यों के लिये अधिक लोग हो गये हैं। इसके कारण कर्मचारियों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि 700 से अधिक कर्मचारियों को हटाया गया है।
सूत्रों ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने अपने खुदरा कारोबार की अन्य इकाइयों के कर्मचारियों की भूमिका की समीक्षा भी शुरू कर दी है। इसके तहत सैकड़ों कर्मचारियों को प्रदर्शन सुधार योजनाओं के अंतर्गत रखा गया है। इसके अलावा, कंपनी ने ‘सेल्स टीम' में कई लोगों को मासिक वेतन पर नियमित रोजगार से कमीशन-आधारित मॉडल पर जाने के लिये कहा है। सूत्रों ने कहा कि इन कर्मचारियों को बिक्री के मामले में प्रदर्शन के आधार पर पारितोषिक मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह कामकाज की मूल्यांकन प्रक्रिया का हिस्सा है, जो हर साल होता है। इस बारे में रिलायंस रिटेल को प्रश्न भेजकर जवाब मांगे गये, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। रिलायंस रिटेल में करीब चार लाख कर्मचारी हैं। इसमें मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के कर्मचारी शामिल हैं।
मोदी सरकार ने मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में AFSPA कानून 6 महीने के लिए...
मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लें PM मोदी, सर्वदलीय बैठक बुलाकर हल...
दिल्ली सेवा विवाद : दलीलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, दिल्ली...
दिल्ली में मोहल्ला बस योजना : DTC ई-बसें खरीदने के लिए करेगी करार
अडाणी पोर्ट्स 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अन्य बॉन्ड वापस खरीदेगी
अडाणी मामले में कांग्रेस ने SEBI जांच पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग...
उज्जैन में सड़क पर खून से लथपथ मिली 12 वर्षीय लड़की, जांच में...
राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और...
दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर करना पड़ सकता है अयोध्या का भी विस्तार :...
दिल्ली में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या