Sunday, Mar 26, 2023
-->
republic-day-crpf-officer-prakash-ranjan-mishra-gets-gallantry-medal-for-eighth-time

गणतंत्र दिवस : सीआरपीएफ अधिकारी प्रकाश रंजन मिश्रा को आठवीं बार वीरता पदक 

  • Updated on 1/25/2023


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सीआरपीएफ के अधिकारी प्रकाश रंजन मिश्रा को आठवीं बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया है, जिसके साथ ही वह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में वीरता पदक पाने वाले ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं। एक सरकारी आदेश में बुधवार को यह जानकारी दी गई। मिश्रा (49) सेकेंड-इन-कमांड (पुलिस अधीक्षक के समकक्ष) के पद पर हैं और उन्हें अपने चार सहयोगियों के साथ 20 दिसंबर, 2020 को झारखंड के खूंटी जिले में एक नक्सल-रोधी अभियान के दौरान ‘‘अनुकरणीय साहस'' दिखाने के वास्ते वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया गया है।

BPCL से रिटायर्ड अरुण कुमार सिंह अब ONGC के CEO बने

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 26 जनवरी (बृहस्पतिवार) को मनाए जाने वाले 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएमजी की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में माओवादियों का एक क्षेत्रीय कमांडर मारा गया था, जिसके खिलाफ 152 मामले दर्ज थे। आदेश के मुताबिक, मिश्रा के साथ जिन चार अन्य लोगों को पीएमजी से सम्मानित किया गया, उनमें सहायक कमांडेंट प्रह्लाद सहाय चौधरी, कांस्टेबल राजू कुमार, योगेंद्र कुमार और सुशील कुमार चाची शामिल हैं। चौधरी को चौथी बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। 

अडाणी पर हिंडनबर्ग ने ‘खुल्लम खुल्ला धोखाधड़ी' का आरोप लगाया

CBIC के 29 अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार 
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के 29 अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘अनुकरणीय और दोषरहित प्रदर्शन' के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष चुने गए पुरस्कार विजेताओं में प्रमुख मुख्य आयुक्त, आयुक्त, अतिरिक्त महानिदेशक, निदेशक, अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त, मुख्य लेखा अधिकारी, अधीक्षक, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, निरीक्षक और अवर श्रेणी लिपिक के रूप में कई वर्षों में लगातार विभिन्न क्षमताओं में विभाग की सेवा करने वाले अधिकारी शामिल हैं। 

पहलवानों के बर्ताव से नाखुश सरकार ने निगरानी समिति के पुनर्गठन से किया इनकार

हर साल सीबीआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘जीवन के जोखिम पर प्रदान की गई असाधारण मेधावी सेवा' के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र और पदक के राष्ट्रपति पुरस्कार देने पर विचार किया जाता है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘इस साल 29 अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा के विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड' के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र और पदक के लिए चुना गया है।' इन अधिकारियों का चयन वर्षों से सेवा के अपने संबंधित क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय और त्रुटिहीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा की गई।

निर्वाचित सरकारों के काम में बाधा डाल रहे हैं राज्यपाल, उपराज्यपाल : केजरीवाल

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.