नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं समेत 50 लोगों को ताजा नोटिस भेजा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 44 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कई लोगों की पहचान की है और उन्हें नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
केजरीवाल के वीडियो से छेड़छाड़ मामले में बढ़ सकती है भाजपा के पात्रा की मुश्किलें
पुलिस के अनुसार हिंसा के दौरान प्रयुक्त हुए कुछ ट्रैक्टरों की पहचान की गई है और उनके मालिकों को नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि नोटिस भेजने में इसलिए समय लग रहा है क्योंकि कई लोग दिल्ली के निवासी नहीं हैं और उनके पते पर पत्र भेजे जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के दल, पंजाब और हरियाणा समेत राष्ट्रीय राजधानी के बाहर कई स्थलों पर जांच कर रहे हैं और ङ्क्षहसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
बजट 2021 से पहले वेंकैया नायडू ने की सभी दलों के नेताओं से खास गुजारिश
उन्होंने कहा कि पुलिस उन लोगों की तलाश भी कर रही है जिन्होंने लाल किले पर झंडा लगाया था। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के दल साक्ष्य एकत्र करने के लिए गाजीपुर, लाल किला और आईटीओ भी गए थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने गांठ बंधी एक बड़ी सी रस्सी समेत कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।
सिंघू बॉर्डर से पत्रकार गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू
उन्होंने कहा कि रस्सी का इस्तेमाल लाल किले पर चढऩे के लिए किया गया था। शनिवार तक पुलिस को जनता से 1,700 वीडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए जिनसे हिंसा से संबंधित जांच में सहायता मिल सकती है।
AAP का आरोप- भाजपा ने रची थी गणतंत्र दिवस पर हिंसा की साजिश
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...