Wednesday, Mar 29, 2023
-->
research-says-cream-is-beneficial-to-health

शोध: मलाई खाने से होते हैं कई लाभ, ना बढ़ता है वजन, पेट भी रहता है सही

  • Updated on 7/25/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  दूध में मलाई देखकर आपका मुंह बन जाता है और मलाई खाने के हमेशा से परहेज करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अक्सर कहा जाता है कि मलाई में मौजूद फैट वजन बढ़ाता है और चिकनाहट कई तरह की दिक्कतें पैदा करती है। लेकिन ऐसा नहीं है। एक शोध में सामने आया है कि दूध की मलाई को दिन में एक या दो चम्मच खाने से कई फायदे होते है जिसमें वजन ना बढ़ना एक है। मलाई खाने से आंतों की भी कई समस्याएं दूर होती हैं। 

शोध में बताया जाता है कि मलाई में मौजूद सैचुरेटेड फैट होता है जो सेहत का लाभ पहुंचाता है। अगर किसी फूड में नेचुरल हाई फैट और कम मात्रा में कार्ब्स होता है उसे गुड केलेस्ट्राल में गिना जाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसका सेवन एक सीमित मात्रा में किया जाए तो फायदा होता है। 

Navodayatimes

मलाई में लैक्टिक फर्मेंटेशन प्रोबायोटिक होता है जो आंतो से जुड़े रोगों को दूर करता है। साथ ही मलाई खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। कई बार जोड़ो में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है। मलाई के सेवन से एसिड रिफ्ल्क्स में राहत मिलती है। रात में दो चम्मच मलाई खाने से एसिड की समस्या से आराम मिलता है। इससे अलावा एम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता में बढ़ावा होता है। 

वहीं अगर जिम जाते हैं तो वर्कआउट से पहले एक काटोरी मलाई खाने से शरीर को भरपर प्रोटीन मिलता है। 50 ग्राम मलाई एनर्जी का अच्छा स्त्रोत है। वहीं ये कैल्शियम भी देता है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। ये नाखूनो को भी मजबूत करता है। साथ ही प्रोटीन मसल्स के लिए फायदेमंद है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.