Thursday, Jun 01, 2023
-->
resentment over suspension of congress mla sitting on dharna in assembly premises albsnt

विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे वीरभद्र सिंह, कांग्रेसी विधायक के निलंबन पर जताई नाराजगी

  • Updated on 3/4/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिमाचल प्रदेश में पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। दरअसल  कांग्रेस के पांच विधायक तब विवादों में आ गए जब राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कथित हाथापाई करते हुए उनका रास्ता रोका। जिसके बाद राज्य की सियासत में भूचाल आ गया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के पांचों विधायकों को निलंबित कर दिया। जिसको लेकर विरोध जताते हुए आज राज्य के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह धरना पर बैठे।

हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस का बहिर्गमन, CM ने कहा- राज्यपाल से धक्का-मुक्की अक्षम्य

कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस के विधायकों के निलंबन को गलत बताया। इस दौरान कांग्रेस के सभी निलंबित विधायक भी वीरभद्र सिंह के साथ बैठे नजर आए। वे सभी काले मास्क पहने हुए थे। कांग्रेस के सभी विधायक वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में धरना पर बैठे रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने मौन विरोध दिखाया। जिससे वे इशारों में ही अपनी बात रखें।

बढ़ी महंगाईः हिमाचल प्रदेश में महंगी हुई रसोई गैस,जनता परेशान

मालूम हो कि वीरभद्र सिंह ने इस बात से इनकार किया कि वे निलंबन की समाप्ति कराने खुद सीएम जयराम ठाकुर से मिलेंगे। ताकि गतिरोध को दूर किया जा सकें। जिन कांग्रेस के विधायकों को निलंबन का सामना करना पड़ा है उनका नाम - विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान, सुंदर सिंह ठाकुर, सत्यपाल रायजादा और विनय कुमार हैं।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.