नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है।बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब बिहार में लालू की पार्टी आरजेडी ने भी अपने दो उम्मीदवारों का नाम सामने रखा है।पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा और कटिहार मेडिकल कॉलेज के मालिक अशफाक करीम को उम्मीदवार बनाया है।
RJD fields Manoj Jha and Ashfaque Karim as Rajya Sabha candidates. pic.twitter.com/Oua9ZbsMnh — ANI (@ANI) March 11, 2018
RJD fields Manoj Jha and Ashfaque Karim as Rajya Sabha candidates. pic.twitter.com/Oua9ZbsMnh
राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा की बात बाद में करेेंगे पहले बताते हैं कटिहार मेडिकल कॉलेज के मालिक अशफाक करीम के बारे में।
अशफाक करीम को साल 2013 में रुपयों से भरे गद्दे पर सोते हुए पकड़ा गया था। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज में दाखिले की सीट बेचने और परीक्षा का पेपर लीक कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। करीम के पास से तब एक डायरी भी बरामद हुई थी जिसमें पैसों के लेन-देन का हिसाब दर्ज था। करीम की गिरफ्तारी के बाद एंट्रेंस एग्जाम रद्द कर दिया गया था।
राजनीतिक पंडितों के मुताबिक मनोज झा को उम्मीदवार बनाकर लालू यादव ने ब्राह्मणों का वोट साधने की कोशिश की है। झा दिल्ली यूनिवर्सिटी में सामाजिक कार्य के हेड हैं। उन्हें तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है। झा मीडिया में राजद और लालू परिवार की तरफ से कई मौकों पर उनका बचाव करते देखे गए हैं।जिसका फायदा मनोज झा को मिलता दिख रहा है।बता दें कि 23 मार्च को राज्य सभा चुनाव होने हैं। 79 विधायकों वाली राजद दो लोगों को अकेले संसद भेज सकती है।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं