Monday, May 29, 2023
-->
rjd to celebrate garib samman diwas by feeding 72 thousand people on lalu birthday sohsnt

आज लालू यादव के जन्मदिन पर 72 हजार लोगों को खाना खिलाकर 'गरीब सम्मान दिवस' मनाएगी RJD

  • Updated on 6/11/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज यानि 11 जून को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस अवसर पर पार्टी ने 72,000 से अधिक लोगों को खाना खिलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर ये बताया कि पार्टी आज के दिन को 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनाएगी।

बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने लालू यादव पर किया बड़ा खुलासा- बताया तीसरे बेटे का नाम

 

गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया जन्मदिवस 
तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, 'आदरणीय लालू प्रसाद जी ने जीवन के 72 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। हमने प्रण लिया है कि 11 जून उनके जन्मदिवस को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे। कम से कम 72000 से अधिक गरीबों को खाना खिलाएंगे। हम 144 करोड़ की 72000 एलईडी स्क्रीन नहीं लगाते, बल्कि गरीबों को भोजन खिलाने का प्रयास करते हैं।'

तेज प्रताप ने कुछ इस तरह याद किया पिता को 
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कुछ इस तरह अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट कर लिखा 'जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

पिता लालू यादव के जन्मदिन पर तेजस्वी पहुंचे रिम्स, पूर्व सीएम हुए भावुक

पत्नी राबड़ी देवी ने भी दी जन्मदिन की बधाई
इस दौरान लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बधाई संदेश में कहा 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर बनी रहे। साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही जारी रखें। यही एक प्रार्थना है।

कोरोना को लेकर विशेषज्ञों ने किया दावा, देश में हो चुका है कम्यूनिटी ट्रांसमिशन, सरकार करे स्वीकार

पिता से मिलने रिम्स पहुंचे तेजस्वी

जन्मदिन के अवसर पर तेजस्वी यादव रांची स्थित रिम्स पहुंचे। तेजस्वी को देख लालू ने बेटे को गले से लगा लिया। इस दौरान उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी। दरअसल, लालू यादव भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रहे हैं। फिलहाल उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हें रिम्स में भर्ती करा दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.