Tuesday, Jun 06, 2023
-->
rohtang-tunnel-himachal-rajnath-singh-jayaramesh

रोहतांग सुरंग अगले साल मई तक हो सकती है शुरू

  • Updated on 11/22/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लेह-मनाली राजमार्ग पर बनाई जा रही 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग (Rohtang  tunnel)अगले छह महीने में चालू हो सकती है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।    

मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

राजनाथ सिंह ने अगले साल सुरंग के चालू होने के दिए संकेत
प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh) ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में एक बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jayaram ramesh) से कहा कि अगले साल मई तक सुरंग को चालू करने का प्रयास किया जाएगा। देश की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक रोहतांग सुरंग हिमालय के पूर्वी पीर पंजाल रेंज में रोहतांग दर्रे के नीचे 10,171 फुट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है।       

कश्मीर में सेब खरीद को लेकर किसान संगठनों ने #Nafed को लिया आड़े हाथ

बीच की दूरी होगी 45 कि.मी. कम
यह मनाली और जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग के बीच की दूरी को लगभग 45 किलोमीटर कम कर देगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.