Friday, Sep 29, 2023
-->
sadhvi pragya thakur statement amid prophet''''''''''''''''s remark row kmbsnt

पैगंबर टिप्पणी विवाद के बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बयान- 'ये भारत हिंदुओं का है...'

  • Updated on 6/10/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पैगंबर टिप्पणी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान सामने आया है। पैगंबर और उनकी पत्नी के खिलाफ विवादस्पद करने वाली बीजेपी की बर्खास्त नेता नूपुर शर्मा को मिल रही धमकियों पर साध्वी प्रज्ञा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इन अविश्वासियों ने पहले भी ऐसा ही किया है।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कम्लेश तिवारी के बयान के बाद इन्होंने उसको मार डाला। अगर कोई और कहेगा (नूपुर शर्मा) तो धमकियां मिल रही हैं। हमारे देवी-देवताओं पर ये फिल्म बनाते हैं, गालियां देते हैं, आज से नहीं पूरा कम्युनिस्ट इतिहास है इनका। पूरी तरह से ये विधर्मी अपनी मानसिकता को इस प्रकार प्रस्तुत करते हैं। 

साध्वी प्रज्ञा ने चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि ये भारत है... हिंदुओं का है... यहां सनातन जिंदा रहेगा। ये हम लोगों की जिम्मेदारी है और हम रखेंगे। 

बता दें कि रविवार को नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें भाजपा प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया और पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। दोनो नेताओं ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

भारतीय जनता पार्टी के कड़े एक्शन के बाद नूपुर शर्मा ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। नुपुर शर्मा ने कहा कि “मैं भगवान शिव के खिलाफ बार-बार किए गए अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सका और मैंने गुस्से में कुछ बातें कही। अगर उन्होंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं अपने शब्दों को वापस लेती हूं। उनकी टिप्पणियों को पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा से भी जोड़ा गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.