Sunday, Sep 24, 2023
-->
sakshi dhoni bought jeep grand cherokee car for dhoni

माही के इंतजार में हैं साक्षी, तैयार किया कैप्टन कूल के लिए सरप्राइज गिफ्ट

  • Updated on 8/10/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। क्रिकेट विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 2 महींने के लिए क्रिकेट से आराम लिया था और इस दौरान उन्होंने देश की आर्मी के साथ वक्त बिताने का फैसला किया था। धोनी इस समय जम्मू में आर्मी के साथ ड्यूटी पर हैं और वे 15 अगस्त तक वहीं रहेंगे।

इस समय धोनी अपने कैंप में है जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। जहां धोनी देश सेवा में लगे हैं वहीं धोनी की पत्नी साक्षी उनका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। साक्षी ने धोनी के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट भी तैयार किया है।

 

J&K: परिसीमन के बाद होंगे विधान सभा चुनाव, SC/ST वर्ग को मिलेगा रिजर्वेशन

दरअसल साक्षी ने धोनी के लिए एक जीप कार ली है जिसे कंपनी ने जीप ग्रांड चेरोकी नाम दिया है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में उसकी फोटो भी शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है welcome home#red beast! your toy is finaly hear missing you@ mahi really missing you.( घर में तुम्हारा स्वागत है और तुम्हारा खिलौना आ गया है, हम सब तुम्हें बहुत मिस कर रहे हैं।) आपको बता दें इस कार की कीमत लगभग 90 लाख रुपये है।

CM खट्टर के बिगड़े बोल, कहा- 'अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं'

हम सभी जानते हैं कि माही बाइक्स और लग्जरी कारों के कितने शौकीन है अब उनकी कारों की लिस्ट में ग्रांड चेरोकी का नाम भी जुड़ गया है। धोनी को जब भी मौका मिलता है वह अपने दोस्तों के साथ बाइक राइडिंग में जरूर निकलते हैं। धोनी की इस समय जम्मू में पोस्टिंग है जिसके वीडियों भी वायरल हो रहे हैं। इसमें हम देख सकते हैं कि धोनी अपने कैम्प के साथियों के साथ कभी फुटबाल खेलते हैं तो कभी दोस्तों के साथ गाना गाते हैं। 

गोली नहीं, मिसाइल नहीं, टमाटर के दाम अब पाकिस्तान के लिए एटम बम से कम नहीं

हाल ही में धोनी की एक ऐसी फोटो भी वायरल हुई है जिसमें वे अपने जूते साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। देश के प्रति इस प्रेम को देखकर सभी लोग धोनी की प्रशंसा कर रहे हैं। खेल जगत और खुद माही के घर वालों का माही का इंतजार है कि वे जल्द से जल्द वापसी करें।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.