नई दिल्ली/एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मतदाताओं के बीच खुद को कैसे पेश करेंगी, लेकिन यह जरूर है कि वह एक ‘बेहतरीन चेहरा’ हैं और राज्य में पार्टी की ‘कप्तान’ हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ही भाजपा के खिलाफ मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में होगी।
पवार की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक पर राहुल गांधी ने टिप्पणी से किया इनकार
खुर्शीद ने ‘पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करती रहेगी, बल्कि पूरी ताकत के साथ वह चुनाव लडऩे को लेकर प्रतिबद्ध है। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए प्रियंका गांधी ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जब तब वह हमें कोई संकेत नहीं देतीं, तब तक मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। लेकिन वह एक अछ्वुत, बेहतरीन चेहरा हैं।’’
नवनीत कौर का जाति प्रमाण-पत्र निरस्त करने के हाई कोर्ट के आदेश पर SC ने लगाई रोक
उन्होंने कहा, ‘‘आप एक तरफ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर रखिए और दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की तस्वीर रखिए। आपको कोई सवाल पूछने की जरूरत नहीं होगी।’’ खुर्शीद ने इस बात पर जोर दिया कि यह फैसला प्रियंका गांधी को खुद करना है कि मतदाताओं के बीच किस तरह से जाना है । उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि वह फैसला करेंगी और हमें जानकारी देंगी। जहां तक हमारा सवाल है तो वह हमारी कप्तान हैं और हमारा नेतृत्व कर रही हैं।’’
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या पीएम नीत NDMA ने कोरोना मुआवजे पर फैसला किया था?
गठबंधन की संभावना को लेकर पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की किसी दल के साथ बातचीत नहीं चल रही है। उनके मुताबिक, अगर पार्टी नेतृत्व कोई फैसला करता है तो बात अलग है। उल्लेखनीय है पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कांग्रेस सिर्फ सात सीटें जीत सकी और सपा को 47 सीटें मिली थीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में कांग्रेस और बसपा जैसे बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
एल्गार मामला: कोर्ट ने NIA को सुधा भारद्वाज की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं