Friday, Sep 22, 2023
-->
sangrur lok sabha by-election: sad (amritsar) candidate simranjit singh mann got victory

संगरूर लोकसभा उपचुनाव : शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत जीते, AAP ने दी बधाई

  • Updated on 6/26/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने रविवार को जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मान को 2,53,154 मत मिले जबकि सिंह को 2,47,332 मत मिले। 

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में AAP के दुर्गेश ने मारी बाजी, BJP को दिया MCD चुनाव का चैलेंज

  •  

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने नतीजों के संकेत मिलते ही हार स्वीकार कर शिअद (अमृतसर) नेता को बधाई दे दी थी। मीडिया को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि संगरूर लोकसभा उपचुनाव का नतीजा आ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम संगरूर सीट के लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। हम सिमरनजीत सिंह मान को उनकी जीत पर बधाई देते हैं।’’ 

‘अग्निपथ’ योजना राजनीतिक निर्णय, प्रधानमंत्री मोदी की ‘चुप्पी’ युवाओं का अपमान: कांग्रेस 

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा के लिए इस साल के शुरु में हुए चुनाव में भगवंत मान विधायक चुने गए थे जिसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था। संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई। यहां 23 जून को हुए मतदान में 16 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर थी। 

मोदी सरकार ने डेका को बनाया खुफिया ब्यूरो का प्रमुख, रॉ प्रमुख गोयल का बढ़ाया कार्यकाल

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में केवल 45.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 72.44 प्रतिशत और वर्ष 2014 के आम चुनाव में 76.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। संगरूर में कुल 15.69 लाख मतदाता हैं। मौजूदा समय में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2014 और 2019 में संगरूर सीट से जीत दर्ज की थी।

केजरीवाल का ऐलान - दिल्ली खेल विश्वविद्यालय नौकरी में मदद के लिए खिलाड़ियों को देगा डिग्री 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.