नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज राजद नेता तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में मैन ऑफ द मैच बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी निश्चित रुप से 2024 के लोकसभा चुनाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राउत ने बिहार में अगली राजग सरकार की स्थिरता पर संदेह व्यक्त किया।
बिहार चुनाव में नीतीश सरकार के 10 मंत्रियों को मुंह की खानी पड़ी
मालूम हो कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने 125 सीटें जीती हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। राज्य विधानसभा में साधारण बहुमत के लिये 122 सीटों की आवश्यकता है। उन्होंने कि बहुमत बहुत मामूली है और कुछ भी हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी- जद(यू) तीसरे स्थान पर रही और अगर कोई जीत का जश्न मना रहा है, तो यह एक मजाक है। भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके लिए उसे काफी रणनीति बनानी पड़ी।
बिहार चुनाव में लोजपा ने दो दर्जन सीटों पर JDU, VIP को नुकसान पहुंचाया
राउत ने कहा किचिराग पासवान की लोजपा ने जद (यू) के 20 उम्मीदवारों की हार सुनिश्चित की और पासवान अभी भी राजग में हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कोई भी नई सरकार की स्थिरता की गारंटी नहीं दे सकता है। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के कद को कम करना चाहती थी, इसलिए उसने चिराग पासवान को उनके खिलाफ खड़ा किया। राउत ने कहा कि भले ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, लेकिन वह ‘मैन ऑफ द मैच’ बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव ने तेजस्वी जैसा एक बड़ा चेहरा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेताओं को तेजस्वी को मुकाबले को कड़ा बनाने के लिए बधाई देनी चाहिए। अगले लोकसभा चुनाव में तेजस्वी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
बजट 2023 - दिल्ली पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए मिला 11 हजार करोड़ से...
अडाणी के मुद्दे को संसद में संयुक्त रूप से उठाने पर विपक्षी दल सहमत
क्रिप्टो मुद्राओं के नियमन पर जी20 में नीतिगत सहमति बनाने की कोशिशः...
SAT ने सत्यम घोटाले में राजू बंधुओं पर रोक के SEBI आदेश को निरस्त...
अडाणी कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते में संशोधन चाहता है बांग्लादेश
सुप्रीम कोर्ट ने चेताया - हमारे आदेश के बावजूद नफरती भाषणों पर कोई...
अडानी प्नकरण पर चुप भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी, नगालैंड में...
कानून मंत्री रीजीजू ने कोर्ट में नियुक्त न्यायाधीशों की श्रेणियों का...
मोदी सरकार ने बजट 2023 में IIM का घटाया अनुदान
अडाणी प्रकरण को लेकर CM गहलोत का तंज- कर्मचारियों को शेयर बाजार के...