Saturday, Sep 23, 2023
-->
sansad tv including lok sabha tv rajya sabha tv ias ravi kapoor ceo rkdsnt

लोकसभा, राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाया संसद टीवी, रिटायर्ड IAS रवि कपूर बने सीईओ

  • Updated on 3/2/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को एक साल के लिए इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी नौकरशाह को गिरफ्तारी से दी राहत

लोकसभा सचिवालय से जारी परिपत्र के मुताबिक कपूर को एक मार्च से एक साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। परिपत्र में कहा गया, ‘‘ राज्यसभा सभापति और लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से राज्यसभा टीवी एवं लोकसभा टीवी को मिलाकर संसद टेलीविजन बनाने की घोषणा के परिणाम स्वरूप रवि कपूर को संविदा के आधार पर तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।’’ 

हाई कोर्ट ने दी वरवर राव को रिहाई के लिए नकदी मुचलका भरने की इजाजत 

पामेला ड्रग्स केस : भाजपा नेता राकेश सिंह का एक सहयोगी गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि दोनों चैनलों को मिलाकर एक किया जा रहा है, लेकिन वे दो मंचों पर काम करते रहेंगे जिनमें से एक लोकसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूसरा राज्यसभा का। उन्होंने बताया कि दोनों चैनलों को मिलाने से कुछ बचत होगी और इसकी वजह से कुछ कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।

अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार बने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर

 

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.