Saturday, Sep 23, 2023
-->
sarees-distributed-to-women-on-prime-minister-s-birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिलाओं को किया साड़ी वितरण

  • Updated on 9/23/2022

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिलाओं को किया साड़ी वितरण
 

पूर्वी दिल्ली 22 सितंबर (नवोदय टाइम्स) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मौजपुर स्थित वृद्ध-आश्रम में सेवा सप्ताह के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सुभाष मौहल्ला मण्डल महामंत्री पूनम शर्मा द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी व फल वितरित की गई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम तोमर ने कहा कि हम सभी को बुजुर्ग माताओं के बीच उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला।

सुभाष मौहल्ला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया व सभी माताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में मंडल, अध्यक्ष महिला मोर्चा, पुष्पा नेगी पूर्व जिला अध्यक्ष, नीलम नेगी मंडल उपाध्यक्ष, कमलेश, मीना अग्रवाल, आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.