नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने शुक्रवार को राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि प्रदेश के लगभग 13 प्रतिशत ब्राह्मण तथा करीब 23 प्रतिशत दलित एक साथ आ जायें और अन्य समुदाय का भी समर्थन मिल जाए तो राज्य में अगली सरकार बसपा की ही बनेगी।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में FIR
शुक्रवार को अयोध्या के एक रिसॉर्ट में बसपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मिश्र ने कहा कि 2007 में सभी समुदाय के लोगों ने खास कर दलित व ब्राह्मण समुदायों ने भाईचारा बना कर पार्टी को भारी समर्थन दिया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनवायी थी। मिश्र ने कहा कि आज फिर समय की मांग है कि 2022 के चुनाव में यह भाईचारा बने और बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बने ताकि ब्राह्मण समाज का मान-सम्मान फिर से कायम हो सके।
पेंशन नियमों में बदलाव का मोदी सरकार ने किया बचाव
बसपा महासचिव ने कहा,‘‘पिछली बार 2007 में सरकार बनने पर तब की मुख्यमंत्री एवं हमारी नेता मायावतीजी ने ब्राह्मण समाज को सत्ता में बढ़-चढ़कर भागीदारी और सम्मान दिया था लेकिन आज जाति विशेष को वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।‘’ अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए मिश्र ने दावा किया,‘‘यदि लगभग 13 प्रतिशत ब्राह्मण तथा 23 फीसदी दलित मिल जाए एवं अन्य समुदाय का भी समर्थन मिल जाए तो सरकार बसपा की ही बनेगी।‘‘
फिर आप उन लोगों को किसान बोल रहे हैं...मवाली हैं वे लोग: मीनाक्षी लेखी
उन्होंने कहा कि‘‘ब्राह्मण समाज बुद्धिमान है भाजपा से सवाल करेगा, भाजपा सरकार में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों की हत्या हुई हैं। भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इन्होंने तो भगवान श्री राम के नाम पर लाखों -करोड़ों रूपये चन्दा जमा किया है लेकिन लगभग एक साल में अभी मंदिर की नींव भी ठीक से खुद नहीं पाई है।‘‘ मिश्र ने यह भी कहा कि 'खुशी दुबे को गलत तरीके से एक साल से इस सरकार ने जेल में बंद किया हुआ है, हम उसे हर तरह की कानूनी सहायता देने को तैयार हैं।
दिल्ली दंगे : हाई कोर्ट ने ताहिर हुसैन की याचिका पर पुलिस से मांगा जवाब
ध्यान रहे कि पिछले वर्ष कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में छापा मारने गये आठ पुलिसर्किमयों की गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार विकास दुबे को कानपुर लाते समय एक मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पहले विकास दुबे के करीबी बिकरू निवासी अमर दुबे को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया और उसकी नवविवाहिता पत्नी खुशी दुबे को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही खुशी दुबे जेल में बंद है।
पेगासस के दुरुपयोग के आरोपों की समीक्षा करेगा इजराइल
बसपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी की शुरुआत मिश्र के नेतृत्व में श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से हुई। आज सुबह सर्वप्रथम मिश्र ने श्री राम जन्म भूमि में श्री रामलला का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात हनुमान गढ़ी में श्री हनुमान जी का दर्शन कर पवित्र सरयू नदी की आरती-पूजन किया। अयोध्या में मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि बसपा पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी का आयोजन करेगी। गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 18 जुलाई को दावा किया था कि अगले वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट नहीं देंगे।
मोदी सरकार ने BPCL के निजीकरण को सुगम बनाने के लिए बढ़ाई FDI सीमा
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था