नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एस.बी.आई. कार्ड्स (SBI Cards) को इस साल के सबसे बहु-प्रतीक्षित आई.पी.ओ. में से एक माना जा रहा है। 2 मार्च को ओपन होने वाले इस आई.पी.ओ. को लेकर छोटे-बड़े निवेशकों से लेकर ग्रे मार्कीट में भी धूम मची हुई है। आई.पी.ओ. के लिए कीमत दायरा 750 से 755 रुपए तय किया गया है।
ऐसा हुआ तो लिसिंट्ग के साथ ही एस.बी.आई. कार्ड्स का मार्कीट कैप 70,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकता है। वहीं ग्रे मार्कीट के अनुमान के मुताबिक इसका मार्कीट कैप 1 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर सकता है।
मार्कीट कैप 70,000 करोड़ रुपए से कम बीते गुरुवार तक निफ्टी-50 में मौजूद 16 स्टॉक ऐसे हैं जिनका मार्कीट कैप 70,000 करोड़ रुपए से कम है। इनमें जी.एस.डब्ल्यू. स्टील (68 हजार करोड़ रुपए), महिंद्रा एंड महिंद्रा, डा. रैड्डी लैब्स (54 हजार करोड़), गेल (53,800 करोड़), टाटा स्टील (53,400 करोड़), आयशर मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, यू.पी.एल., हिंडाल्को इंडस्ट्री, भारती इन्फ्राटैल, सिप्ला और जी एंटरटेनमैंट आदि शामिल हैं। यह 2020 का पहला आई.पी.ओ. होगा। एस.बी.आई. कार्ड्स के लगभग 95 लाख ग्राहक हैं।
अब महंगी पड़ेगी लॉकर की सुविधा एस.बी.आई. द्वारा सेफ डिपॉजिट लॉकर का सालाना चार्ज 500 रुपए महंगा कर दिया गया है। एक साल के लिए स्माल लॉकर रैंटल चार्ज अब 2000 रुपए का हो गया है। वहीं एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर अब ग्राहकों को 9000 रुपए की बजाय 12,000 रुपए में मिलेगा। मीडियम लॉकर के लिए ग्राहकों को एक साल के लिए 4000 रुपए चुकाने होंगे।
यह 1000 रुपए महंगा हुआ है। वहीं एक साल के लिए लार्ज लॉकर का चार्ज 2000 रुपए महंगा हो गया है और इसका सालाना शुल्क 8000 रुपए हो गया है। बता दें कि यह नई दर केवल मैट्रो और अर्बन शहरों पर लागू होगी। इसमें वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) शामिल नहीं है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया, BJP ने की...
राम जन्मभूमि पर भगवान राम की मूर्ति के अभिषेक के लिए PM मोदी को...
शिवाजी महाराज की नीतियां आज भी प्रासंगिक: PM मोदी
भारी डिमांड पर OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई Manoj Bajpayee की...
OMG! ये है रोजगार वाला कुत्ता, काम करने के 35 हजार रुपये दे रही कंपनी
अपनी 75वीं वर्षगाठ पर Porsche ने रिडिजाइन किया अपना लोगो, दिखने में...
हाई कोर्ट ने सिसोदिया से पूछा- शराब नीति इतनी अच्छी थी तो वापस क्यों...
पुरुष हॉकीः भारत ने पाकिस्तान को हराकर जूनियर एशिया कप खिताब जीता
दुश्मनों को ताकत दिखाने के बजाय हम आपस में लड़ रहे हैंः मोहन भागवत
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गिरोह के 10 शूटर...