Friday, Sep 29, 2023
-->
see-life-without-colors-in-black-and-white-the-unseen-exhibition

ब्लैक एंड व्हाइट द अनसीन में देखें बिना रंगों का जीवन

  • Updated on 12/22/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभी तक आपने बहुत सी प्रदर्शनियां देखी होंगी और आगे भी देखेंगे लेकिन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के एनेक्सी आर्ट गैलरी में लगी ‘ब्लैक, व्हाइट एंड द अनसीन’ प्रदर्शनी अपने आप में खास है। कारण है इस प्रदर्शनी का ब्लैक एंड व्हाइट होना। इसकी क्यूरेटर ने पेंटिंग्स में रंगों का इस्तेमाल नहीं किया है। आमतौर पर प्रदर्शनी में लगी पेंटिंग्स में प्रकृति को दर्शाने के लिए हम पेड़, पहाड़, घर, आसमान, बादल और सूर्य-उसकी किरणें, नदी, चिडिय़ों आदि का सहारा लेते हैं। लेकिन यहां लगी 25 जीवंत पेटिंग्स में बादल आपको काले रंग में दिखेंगे।

आईआईसी में देखें देवियों के विभिन्न कला रूप

आईआईसी के एनेक्सी सभागार में कला प्रेमी 28 तक कर सकते हैं अवलोकन
प्रकाश सफेद रंग में है। पेड़ मनुष्य, बिल्डिंग्स और कलाकार की सोच के सभी पात्र काले रंग में हैं। यही इसे खास बनाता है। पुणे निवासी रेशमा वल्लियापन की दिल्ली में पहली ब्लैक एंड व्हाइट प्रदर्शनी है। रेशमा ने बताया कि जीवन को हम बिना रंगों के कैसे देख सकते हैं इसका हमने प्रयास किया है। उन्होंने कहा पेंटिंग्स में प्रभाववाद का अंदाज वैसे तो बहुत रंगीन होता है। कुल 26 पेटिंग्स में मैंने 26वीं पेङ्क्षटग रंगीन बनाई है। ये प्रदर्शनी यहां सुबह 11 से शाम 7 बजे तक 28 दिसम्बर तक कलाप्रेमियों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.