Saturday, Jun 03, 2023
-->
seven-chain-snatcher-of-bavaria-gang-arrested

देहरादून से बावरिया गिरोह के सात चेन स्नैचर गिरफ्तार

  • Updated on 6/8/2018

देहरादून/ब्यूरो। चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बावरिया गिरोह के सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए लोगों में पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इनसे लूटी गई सभी दस सोने की चेन बरामद हुई हैं। गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

एसएसपी ने बताया कि 28 मई को रानीपोखरी में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम में लगभग सात हजार लोगों की भीड़ थी। उसी भीड़ में बावरिया गिरोह के इन सात लोगों ने दस महिलाओं की चेन चुरा ली थी।

शिकायत पर रानीपोखरी पुलिस ने जांच की।कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दुरी पर लगे सीसीटीवी की फुटेज और कार्यक्रसम में शामिल लोगों की खींची गई फोटो के आधार पर छानबीन आगे बढ़ी। इसके बाद हर की पैड़ी पर लूट का शिकार हुई एक महिला ने आरोपी शीला को पहचान लिया।

इसके बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि इनकी पैरोकारी करने वाले वकील भी इनके साथ घूमते हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.