नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारत सहित दुनिया के 15 देश अपने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए शहीद दिवस मनाते हैं. और भारत में शहीद दिवस (Martyrs Day or Shaheed Diwas 2021) हर साल 30 जनवरी और 23 मार्च को भारत की स्वतंत्रता, गौरव, कल्याण और प्रगति के लिए लड़ने वाले पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। वहीं आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) यानी बापू की 73वीं पुण्यतिथि है। आज के दिन 30 जनवरी,1948 में नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
शहीदों को सम्मानजनक सलामी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध हस्ती महात्मा गांधी की हत्या बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में नाथूराम गोडसे द्वारा की गई थी। उस समय वह 78 वर्ष के थे। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
महात्मा गांधी भारत को एक धर्मनिरपेक्ष और एक अहिंसक राष्ट्र के रूप में बनाए रखने के प्रबल समर्थक थे, जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी की समाधि, राजघाट पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री एक साथ आते हैं।
सभी गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हैं और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके बहादुर योगदान को याद करते हैं। देश के सशस्त्र बल के जवान और अंतर-सेवा आकस्मिक शहीदों को सम्मानजनक सलामी देते हैं।
राष्ट्रपति ने बापू को दी श्रद्धाजंली आज महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के तमाम नेता उन्हें याद कर रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अॢपत की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, 'महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को सर्मिपत कर दिया।'
जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वीडियो ट्वीट कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन का जिक्र करते हुए लिखा, 'सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।
Kiara को मेंहदी लगाने राजस्थान पहुंची Veena Nagda, अंबानी परिवार की...
BBC डॉक्यूमेंट्री बैनः SC ने केंद्र को नोटिस जारी, 3 हफ्ते में मांगा...
Nawazuddin Siddiqui की मां ने लगाए बहू पर आरोप, कहा -'नहीं है ये...
कंझावला मामला: अंजलि की विसरा रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा
शाहरुख खान की हीरोइन करने जा रही हैं शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे
अडाणी समूह के शेयरों में जारी है गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर...
Video: इस भव्य महल में सात फेरे लेंगे कियारा-सिद्धार्थ, यहां देखें...
अडानी मामले पर संसद में आज भी बवाल, दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 480 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 118 अंक...
अमेरिकी हवाई क्षेत्र में दिखा चीनी जासूसी गुब्बरा, खतरे की आशंका