Monday, May 29, 2023
-->
shahid-kapoor-to-be-new-neighbour-of-deepika-padukone

दीपिका पादुकोण के पड़ोसी बने शाहिद कपूर, वर्ली में लिया नया अपार्टमेंट

  • Updated on 10/23/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह (Kabir singh) से एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बहुत जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं।उन्होंने मुंबई के वर्ली में नया आशियाना खरीदा है। उनका ये अपार्टमेंट 8000 एकड़ में बना है।

वहीं सबसे खास बात ये है कि वर्ली में घर लेने के बाद वो अपनी पद्मावत के काफी करीब आ गए हैं। जी हां यहां पर उनकी पड़ोसी और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। आपको बता दें कि इस साल के अंत तक वो अपने इस नए घर में पूरे परिवार के साथ शिफ्ट हो जाएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सित॰ 29, 2019 को 11:21अपराह्न PDT बजे को Shahid Kapoor (@shahidkapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

साउथ की इस फिल्म के रिमेक में नजर आएंगे शाहिद

 वहीं शाहिद जल्द साउथ की फिल्म 'जर्सी' (Jersey) के रिमेक में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika mandanna) का नाम सामने आया था लेकिन अब खबरों के मुताबिक ये बात सामने आई है कि रश्मिका फीस को लेकर सहमत नहीं थी और ऊपर से रश्मिका किसी साउथ फिल्म में भी बिजी चल रही हैं। इसलिए अब ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को इस फिल्म के लिए साइन किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Checkout my stylish Tommy Hilfiger watch. Grab your TH1791454W @helioswatches @myntra #ShahidforTommy #TommyHilfigerwatches

सित॰ 24, 2019 को 10:13अपराह्न PDT बजे को Shahid Kapoor (@shahidkapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

साउथ की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' में शाहिद के साथ कन्नड़ फिल्मों की ये मशहूर एक्ट्रेस आएंगी नजर

इस फिल्म को दिल राजू (Dil raju) प्रोड्यूस करेंगे जिन्होंने इसका साउथ वर्जन भी प्रोड्यूस किया है। वहीं दूसरी और इस फिल्म के लिए अब तक किसी एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया था और मेकर्स किसी बेहतरीन एक्ट्रेस की तलाश में थे। बता दें अब फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस साइन कर ली गई है जो शाहिद के अपोजिट फिल्म में नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.