Saturday, Jun 10, 2023
-->
shankar-will-soon-get-a-life-partner

जल्द शंकर को मिलेगा जीवनसाथी

  • Updated on 10/9/2021

नई दिल्ली। अनामिका सिंह। दिल्ली चिडिय़ाघर आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जू में मौजूद एक अफ्रीकन हाथी नहीं बल्कि एक और अफ्रीकन हाथी का दीदार करने का मौका मिलेगा। इसके लिए जू प्रशासन ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। दिल्ली चिडिय़ाघर के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अफ्रीकन हाथी(शंकर) नर के लिए एक फीमेल साथी लाने के लिए विदेशों में स्थित चिडिय़ाघर प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। संभावना है कि चिडिय़ाघर प्रशासन एक अफ्रीकन हाथी के लिए जिम्बाबवें, साउथ अफ्रीका सहित अन्य देशों को पत्र लिखेगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में यहां पर शंकर के साथ उसकी जीवन की साथी भी पर्यटकों को देखने को मिलेगी। 
प्रभू श्रीराम को वनवास जाते देख दर्शक हुए भावुक

देश में सिर्फ एक है अफ्रीकन हाथी
मालूम हो कि शंकर यहां पर साल 1993 में लाया गया था। इसकी उम्र उस वक्त चार साल थी। मौजूदा समय में इसकी उम्र 27 साल है। गौर करने वाली बात यह है कि जू प्रशासन जू के अंदर जानवरों की प्रजातियों को बढ़ाने की ओर है। मौजूदा समय में जू के अंदर जानवरों की 94 प्रजातियां है और 1200 के लगभग वन्यजीव है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई ओर वन्यजीव यहां पर लाए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के चिडियाघर में अफ्रीकन हाथी शंकर लंबे समय से अकेला है। इसके एंकाकीपन को दूर करने के लिए चिडियाघर इस प्रयास को कर रहा है। दरअसल भारत में अफ्रीकन हाथी सिर्फ दो ही थे लेकिन इनमें से एक मादा हथिनी कुछ ही दिन बाद मर गई थी। तबसे अब तक दिल्ली के चिडियाघर में शंकर अकेला ही रह रहा है। अफ्रीकन हाथी की नस्ल भारत में बढाने का भी यह प्रयास है। इससे पहले भी कई बार शंकर के जीवनसाथी की तलाश का प्रयास किया जा चुका है।
मां चंद्रघंटा व कुष्मांडा की हुई दिल्ली के मंदिरों में विधि-विधान से पूजा

1993 में चर्चा में आया था शंकर
साल 1993 में उस वक्त शंकर हाथी काफी चर्चा में आ गया था जब राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने अपना नाम इसे दिया था। दरअसल डॉ. शर्मा को अफ्रीकी देशों के दौरे के दौरान हाथी का जोड़ा गिफ्ट में प्राप्त हुआ था। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.